छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार: जंगल में ले जाकर की थी जबरदस्ती; कोर्ट में होगी पेशी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, महू।
पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी फैजल पिता अहमद, निवासी पत्ती बाजार, को महाराष्ट्र के मालेगांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार दोपहर मेडिकल परीक्षण के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की गई।
युवती ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता युवती मूल रूप से झाबुआ जिले की रहने वाली है और वर्तमान में महू के मोहन टॉकीज क्षेत्र में रहकर कंगन-चूड़ी की दुकान पर काम करती है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी फैजल लंबे समय से उसका पीछा करता था और उस पर अभद्र टिप्पणियां करता था।
जंगल में ले जाकर जबरदस्ती का आरोप
एफआईआर के मुताबिक, 25 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे दुकान से घर लौटते समय आरोपी ने उसे चम्पावाला बंगला के पास बुलाया। आरोप है कि वहां से वह युवती को कार में बैठाकर जामगोट क्षेत्र के जंगल में ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
दो दिन बाद फिर मिलने बुलाया
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि 27 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे आरोपी ने फोन कर युवती को दोबारा मिलने बुलाया। आरोप है कि चम्पावाला बंगला के पीछे सुनसान स्थान पर उसने युवती का हाथ पकड़कर फिर गलत हरकत करने का प्रयास किया।
युवती के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे दो युवक मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।
मालेगांव से गिरफ्तारी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान उसकी लोकेशन मालेगांव में मिलने पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!