पत्नी को छोड़ने के नाम पर छह लाख ऐंठने का आरोप: युवक ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो; बोला- बहन कहकर घर में भरोसा जीता, फिर जिंदगी बर्बाद कर दी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक युवक की आत्महत्या के बाद रविवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजन ने शव गोपालपुर थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
दर्ज कराई थी गुमशुदगी
मृतक की पहचान मनीष पंवार के रूप में हुई है। परिजन का आरोप है कि मनीष की पत्नी कथित तौर पर कीर्तन यादव के साथ चली गई थी। मनीष ने 15 जुलाई को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से वह मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने शनिवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
मौत से पहले बनाया वीडियो, लगाए गंभीर आरोप
आत्महत्या से पहले मनीष का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने कीर्तन यादव पर ब्लैकमेलिंग, पत्नी से अवैध संबंध रखने और करीब 6 लाख रुपए लेने के आरोप लगाए हैं।
वीडियो में मनीष ने कहा कि कीर्तन यादव पहले उसके घर आता-जाता था और उसकी पत्नी को अपनी बहन बताता था। इसी वजह से उसे कभी उस पर शक नहीं हुआ। बाद में उसे दोनों के बीच संबंध होने की जानकारी मिली। उसने पत्नी को एक मौका भी दिया, लेकिन कुछ समय बाद वह कथित तौर पर कीर्तन यादव के साथ चली गई।
पत्नी का पीछा छोड़ने के नाम पर लिए 6 लाख
वीडियो में मनीष ने आरोप लगाया कि कीर्तन यादव ने उसकी पत्नी के फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पत्नी का पीछा छोड़ने के बदले उससे करीब 6 लाख रुपए वसूल लिए। इतना ही नहीं, उसके कहने पर उसने अपना कारोबार बंद कर पशुपालन का काम भी शुरू कर दिया। इसके बावजूद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई।
मनीष ने यह भी दावा किया कि उसके खिलाफ झूठे मारपीट के आरोप लगाए गए, जबकि उसने कभी पत्नी पर हाथ नहीं उठाया। उसने कहा कि उसकी पत्नी बच्चों को भी छोड़कर चली गई, जिससे वह पूरी तरह टूट गया। उसने अपने परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
थाने के बाहर प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच का भरोसा
आत्महत्या की खबर के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गोपालपुर थाने के सामने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर एसडीओपी रोशन जैन मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच तथा विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त कर अंतिम संस्कार किया।
पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि 15 जुलाई को केवल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उस समय ब्लैकमेलिंग या रुपए लेने जैसी कोई शिकायत नहीं दी गई थी। युवक की मौत के बाद सामने आए वीडियो और परिजनों के आरोपों को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में लगाए गए सभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!