दुष्कर्म-डकैती के आरोपियों का निकाला जुलूस: पुलिस ने की सख्त कार्रवाई; कांग्रेस ने किया घटनास्थल का दौरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
उदयगढ़ विकासखंड क्षेत्र में आदिवासी विधवा महिला के साथ दुष्कर्म और डकैती के जघन्य मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार चार आरोपियों का बोरी नगर में जुलूस निकाला। आरोपियों को नगर के प्रमुख मार्गों से पैदल घुमाया गया। इस दौरान बीच बाजार में उससे उठक-बैठक भी लगवाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
अब तक चार आरोपी गिरफ्तार
जुलूस के दौरान पूरे नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना प्रभारी को हटाने की मांग
इधर, घटना के विरोध में सोमवार को बोरी बंद रहा। ग्रामीणों, आदिवासी समाज, कांग्रेस, जयस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बोरी थाने का घेराव कर आरोपियों को फांसी की सजा, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, बच्चों को सरकारी नौकरी और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की।
जनप्रतिनिधियों ने की पीड़ित परिवार से की मुलाकात
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनिता चौहान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कांग्रेस ने किया घटनास्थल का दौरा
वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पांच सदस्यीय जांच समिति ने भी घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की, आर्थिक सहायता प्रदान की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद समिति के सदस्य ग्रामीणों के साथ बोरी थाने के घेराव में भी शामिल हुए।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता बिल पास:मुख्यमंत्री बोले- अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा; कांग्रेस का जोरदार विरोध

खुलासा फर्स्ट की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता

सांसद शंकर लालवानी के निवास पर फटा ‘तिरंगा' फहराने का आरोप

लटूरी देवता की गवाही के बिना अधूरी और खंडित है बाबा केदार की यात्रा

सुप्रीम एक्शन:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; टिन्नू यादव की रिमांड में बड़े खुलासे, VVIP गेट से रकम बाहर ले जाने का पुलिस का दावा

323 पेड़ों की बलि देकर बनाएंगे टंकी:गार्डन पर निगम का बुलडोजर; लाखों के सौंदर्यीकरण पर फिरा पानी

छत्तीस घंटे में दूधवाले से लूट का खुलासा:पत्थर मारकर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल बरामद

नोटरी से खुला निगम खाता:फिर विक्रय हो गई संपत्ति

40 वर्षों से जमे हैं शेवगांवकर दोषी हैं:फिर भी पद नहीं छोड़ रहे

छात्रों के समर्थन में सिंगर ने उठाई आवाज:लाठीचार्ज पर जताई नाराजगी; कहा-छात्रों को मारने में शर्म नहीं आती

सीजेपी आंदोलन पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान:बोलीं- जरूरत पड़ी तो खुद प्रदर्शन में जाऊंगी; विपक्ष को दिया एकजुटता का मंत्र

तो इन कारणों से कटा नरोत्तम का पत्ता:अब मुख्यधारा में वापसी मुश्किल

190 पदोन्नत एसडीएम नहीं कर सकेंगे राजस्व के फैसले:भर्ती नियम 1961 के अनुसार दो साल परिवीक्षा अवधि व ट्रेनिंग अनिवार्य

गुरु पूर्णिमा पर मनेगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:आयोजन को लेकर की समीक्षा

गांवों से दिल्ली तक आंदोलनों की एक जैसी तस्वीर दिखी

अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल; खाते से उड़ाए रुपए

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी संग्राम:युवक से माफी मंगवाई, कांग्रेस ने थाने का किया घेराव

वीडियो देखिये, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर हमला:बोले- सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार; नेता प्रतिपक्ष से ऐसी उम्मीद नहीं

नीट आंदोलन:भंवरकुआं पर 22वें दिन भी डटे छात्र; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!