खबर
Top News

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप: हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अक्टूबर 2026, 11:41 am
शेयर करें:
बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
होटल मित्तल एवेन्यू एंड रिजॉर्ट में बिना प्रशासनिक अनुमति पेड गरबा आयोजित करने का आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच ने शनिवार को नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मंच के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश पास की बिक्री से जुड़े साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। मंच का दावा है कि कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन लिंक के जरिए 900 रुपए का प्रवेश पास खरीदा और भुगतान व डिजिटल लेन-देन के प्रमाण पुलिस को सौंपे।

ज्ञापन में बताया गया कि होटल में गरबा-रास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और इसके लिए प्रवेश पास बेचे जा रहे हैं। हिंदू जागरण मंच ने एसडीएम एलएन गर्ग के बयान का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासन ने इस बार किसी भी पेड गरबा आयोजन को अनुमति नहीं दी है। ऐसे में बिना अनुमति पास बेचकर कार्यक्रम आयोजित किए जाने की शिकायत की जांच होना जरूरी है।

नीलगंगा थाना प्रभारी मनोहर ने बताया कि आवेदन में पेड गरबे के नाम पर राशि लेने की शिकायत की गई है। मामले की जांच की जाएगी। यदि बिना अनुमति आयोजन या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भी कहा कि पेड गरबे के लिए अनुमति नहीं दी गई है।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने गरबे में शामिल होने के इच्छुक लोगों के माध्यम से जानकारी जुटाई और ऑनलाइन लिंक पर जाकर पास खरीदने की प्रक्रिया पूरी की।

मंच ने पुलिस से आयोजन की अनुमति, पास की बिक्री और उससे जुड़े लेन-देन की जांच करने की मांग की है। साथ ही, अनुमति के बिना आयोजन की पुष्टि होने पर कार्रवाई करने और जांच पूरी होने तक नियमविरुद्ध गतिविधियों पर रोक लगाने का आग्रह किया है।

संबंधित समाचार

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण
Top News

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

9 minutes ago
MP में दो चक्रवात का असर
Top News

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

10 minutes ago
एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी:नूडल्स खाकर सोया था परिवार; जांच में जुटी पुलिस

17 minutes ago
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया
Top News

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया:इस इलाके में तलाशी अभियान जारी; क्या नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश थी

20 minutes ago
प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई
Top News

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

27 minutes ago
कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया
Top News

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

35 minutes ago
क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष
Top News

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

42 minutes ago
दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता
Top News

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

about 1 hour ago
जलसंकट की आशंका गहराने लगी
Top News

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

about 1 hour ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी:थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

about 1 hour ago
एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर
Top News

एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर:अब तक इतने लोगों की जान गई; इस जिले के निवासी जा रहे थे धर्मस्थल, ऐसे निकाले शव

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान
Top News

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

about 18 hours ago
संस्था में लाखों का गबन
Top News

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

about 18 hours ago
बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

about 19 hours ago
चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा
Top News

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

about 19 hours ago
उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद
Top News

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

about 19 hours ago
‘नि:शुल्क जलप्रदाय' के टैंकरों से कमर्शियल सप्लाई
Top News

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

about 19 hours ago
चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत
Top News

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

about 19 hours ago
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Top News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

about 19 hours ago
3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू
Top News

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!