बागेश्वर धाम के प्रमुख के भाई पर गोली चलाने का आरोप: जमीन विवाद में युवक गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम गर्ग पर जमीन विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है।
घटना में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
जमीन विवाद के दौरान हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम की गौशाला से जुड़ी जमीन की खरीद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि इसी विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया।
आरोप है कि विवाद के बीच शालिगराम गर्ग ने गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा पर गोली चला दी। गोली लगने से मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि आरोपियों के खिलाफ कौन-कौन सी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, राजधानी में व्यापारियों का हल्लाबोल:सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे; CM हाउस की ओर बढ़े

पत्नी सहित तीन युवतियों ने जमकर पीटा:दी गालियां पति के साथ घूम रही मित्र को जड़े थप्पड़

सीएम मोहन यादव बोले:सिंहस्थ-2028 को भव्य और दिव्य बनाने में मिल रहा जनसहयोग; लोगों ने स्वेच्छा से मकान, दुकानें और धार्मिक स्थल हटाकर विकास कार्यों में दिया सहयोग

नशे की खेप लेकर निकले पुराने खिलाड़ी:एमआर-10 पर क्राइम ब्रांच ने दबोचा

देखिए वीडियो:12वीं में 75% अंक लाने वाले छात्रों को मिलेंगे इतने हजार; 1.21 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, लैपटॉप खरीदने के लिए सीधे खाते में पहुंचेगी राशि

सड़क चौड़ीकरण के चलते बड़ी कार्रवाई:तोड़ा गया मस्जिद का प्रभावित हिस्सा

‘बरुआ’ की ‘हवा’:बाहरी ‘बाधा-हवा’ की चपेट में इंदौर

राहुल गांधी के दौरे पर सियासी घमासान:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ को पत्र लिख सुझाए तीन आयोजन स्थल; कांग्रेस बोली- राहुल के संवाद से बीजेपी में बेचैनी

जेल से बुना हनी ट्रैप का नया नेटवर्क:पूरक चालान में बड़ा दावा; श्वेता विजय जैन और रेशू चौधरी की कड़ी पर जांच तेज, नेताओं और अफसरों से जुड़े वीडियो भी जांच के घेरे में

SCO समिट में मिले पीएम-जिनपिंग:पुतिन भी रहे साथ; आतंकवाद पर बोले- पूरे नेटवर्क पर प्रहार जरूरी

कांग्रेस नेत्रियों ने मनुस्मृति का सांकेतिक दहन किया:रात में राजवाड़ा पर धरना

महंगाई का झटका:LPG-दूध; कार और CNG तक हुए महंगे, विदेश यात्रा का नियम भी बदला

धीरेंद्र शास्त्री के भाई को झटका:जमानत अर्जी खारिज; गोलीकांड मामले में जिला अदालत ने नहीं दी राहत

इस ट्रेन के AC से स्लीपर तक चूहे-कॉकरोच:5 माह की बच्ची को बचाने मां ने AC डक्ट में लगाई बेडशीट

मोदी की अपील:जरूरत न हो तो सोना न खरीदें; कहा- वैश्विक संकट के बीच भारत ने 7.8% की आर्थिक वृद्धि दर्ज की, यह देशवासियों की मेहनत का परिणाम

देखिए वीडियो:प्रिंसिपल की सूझबूझ से बची 900 छात्रों की जान; रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 955 लोगों की मौत, 4400 से ज्यादा लापता

विजय शाह को कर्नल सोफिया मामले में राहत:कैबिनेट की अनुशंसा को राज्यपाल की मंजूरी; अब सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा जाएगा सरकार का फैसला

इस देश में मोदी ने छात्रों से की मुलाकात:स्टूडेंट्स ने हिंदी में सुनाईं PM की कविताएं; बोले- भावनाएं बिल्कुल मेरे दिल जैसी थीं

मदद करना भारत की परंपरा:विविधता ही देश की खूबसूरती;‘मेरा-तुम्हारा’ की सोच से ऊपर उठना होगा

मंदिर में कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वालों का निकाला जुलूस:आरोपियों ने मांगी माफी; कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!