तीन जिलों से वेतन लेने का आरोप: कांग्रेस ने डॉक्टर और अफसरों पर कार्रवाई की मांग उठाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केली में पदस्थ संविदा चिकित्सक डॉ. महेश शर्मा पर एक साथ तीन जिलों शहडोल, श्योपुर और खरगोन में नौकरी कर वेतन लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला के सामने आने के बाद सेगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने डॉक्टर के साथ-साथ कथित रूप से मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रैली निकालकर किया प्रदर्शन
गुरुवार को सेगांव तहसील मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार अंतरसिंह कनेश के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डॉक्टर और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद खुला मामला
डॉ. महेश शर्मा का नाम 3 जुलाई को उस समय चर्चा में आया, जब शहडोल में लोकायुक्त की टीम ने उन्हें कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोप सामने आया कि वे संविदा चिकित्सक के रूप में शहडोल, श्योपुर और खरगोन जिले से हर महीने 65-65 हजार रुपये, यानी कुल 1 लाख 95 हजार रुपए का वेतन प्राप्त कर रहे थे।
केली स्वास्थ्य केंद्र में कम रहती थी मौजूदगी
मामले के खुलासे के बाद खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. डीएस चौहान से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि डॉ. शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केली में सप्ताह में केवल दो से तीन दिन ही उपस्थित रहते थे।
अधिकारियों को नोटिस
सीएमएचओ डॉ. डी.एस. चौहान ने मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुलदीप गोयल, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ममता मुकाती और लेखपाल ओम प्रकाश जाधव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि किस आधार पर डॉ. शर्मा का नियमित वेतन जारी किया जाता रहा।
संबंधित समाचार

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!