तबादले के नाम पर पांच लाख रुपए मांगने का आरोप: भाजपा नेता से क्राइम ब्रांच की पूछताछ;भोपाल में एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के उद्यानिकी विभाग में तबादले के नाम पर कथित रूप से 5 लाख रुपए की मांग और विभाग के सचिव पर सोशल मीडिया के माध्यम से गंभीर आरोप लगाने के मामले में भाजपा नेता शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भोपाल क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद बुधवार को ग्वालियर पहुंचकर उनसे कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद टीम उन्हें नोटिस देकर लौट गई। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
अफसर ने अपने स्तर पर करा लिया तबादला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाहरुख खान पर आरोप है कि उन्होंने उद्यानिकी विभाग के एक अधिकारी से मनचाहा तबादला कराने के बदले 5 लाख रुपए की मांग की थी। हालांकि संबंधित अधिकारी ने अपने स्तर पर प्रयास कर स्वयं ही अपना तबादला करवा लिया।बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद शाहरुख खान ने विभाग के सचिव को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें सचिव पर पैसों के बदले तबादले कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए।
सचिव की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
सोशल मीडिया पोस्ट को अपनी छवि धूमिल करने का प्रयास बताते हुए उद्यानिकी विभाग के सचिव ने भोपाल क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने शाहरुख खान के खिलाफ मामला दर्ज किया।
ग्वालियर पहुंची विशेष टीम, कई घंटे पूछताछ
एफआईआर दर्ज होने के बाद भरत प्रजापति के नेतृत्व में भोपाल क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ग्वालियर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में बंद कमरे में शाहरुख खान से कई घंटे तक पूछताछ की गई। अधिकारियों ने मामले से जुड़े तथ्यों और सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में जानकारी जुटाई। पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
सीएसपी ने क्या कहा?
सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया कि भाजपा नेता शाहरुख खान के खिलाफ भोपाल में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने उद्यानिकी विभाग में तबादले के नाम पर पैसों के लेन-देन के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसी मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्वालियर में उनसे पूछताछ की है। मामले की विस्तृत जांच भोपाल पुलिस कर रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!