खेत में काम करते समय हादसा: कुएं की मिट्टी धंसने से मां-बेटी की मौत; बुजुर्ग महिला को बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
बंडोल थाना क्षेत्र के दुकली गांव में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। खेत में काम के दौरान कुएं के पास मिट्टी धंसने से तीन महिलाएं मलबे में दब गईं। इनमें 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि मां और बेटी की मौत हो गई।
खेत में काम करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर परिवार की महिलाएं खेत में स्थित एक कुएं के पास काम कर रही थीं। इसी दौरान कुएं के किनारे की मिट्टी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। देखते ही देखते तीनों महिलाएं मलबे में दब गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।
ग्रामीणों ने शुरू किया राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने स्वयं राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक प्रयासों में 75 वर्षीय समानिया बाई जंघेला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जेसीबी की मदद से चला घंटों रेस्क्यू
मलबे की मात्रा अधिक होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई। प्रशासन ने दो जेसीबी मशीनों की मदद से लगातार मिट्टी हटाने का काम शुरू कराया। रेस्क्यू टीम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कई घंटों तक अभियान जारी रहा।
देर रात मिले मां और बेटी के शव
लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद रात करीब एक बजे अनुसुइया जंघेला का शव मलबे से निकाला गया। इसके लगभग एक घंटे बाद उनकी 17 वर्षीय बेटी स्वाति जंघेला का शव भी बरामद कर लिया गया। मां-बेटी के शव मिलने के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
प्रशासन की प्रारंभिक जांच में कुएं की कमजोर संरचना और मिट्टी खिसकने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!