गेंद निकालने के दौरान हादसा: दो किशोरों की डूबने से मौत; एक को बचाने कूदा दूसरा दोस्त भी डूबा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
हाटपीपल्या क्षेत्र के नेवरी फाटा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। क्रिकेट खेलते समय कुएं में गिरी गेंद को निकालने की कोशिश में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
क्रिकेट खेल रहे थे
जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ बच्चे खेत में बने मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद पास के एक गहरे कुएं में जा गिरी। 15 वर्षीय देवेंद्र गोस्वामी गेंद निकालने के लिए कुएं में उतरा, लेकिन पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
दोनों पानी में समा गए
अपने दोस्त को बचाने के लिए 16 वर्षीय राजवीर नायक भी कुएं में कूद पड़ा, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और दोनों पानी में समा गए।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव के माता मंदिर ले गए शव
घटना के बाद एक भावुक दृश्य भी सामने आया, जब राजवीर की मां बेटे की मौत को स्वीकार नहीं कर पाईं और परिजन शव को गांव के माता मंदिर ले गए।
वहां उसके जीवित होने की उम्मीद में प्रार्थना की गई, लेकिन पुजारी और पुलिस की समझाइश के बाद शव को वापस अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!