ई-रिक्शा चार्ज करते समय हादसा: करंट लगने से युवक की मौत; 8 दिन में तीसरी घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मानसून के दौरान ई-रिक्शा चार्जिंग से जुड़े हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को शहर के कामदारपुरा निवासी 25 वर्षीय समीर की ई-रिक्शा चार्ज करते समय करंट लगने से मौत हो गई। यह पिछले 8 दिनों में तीसरी और 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना है, जिसने ई-रिक्शा चालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
परिवार का इकलौता कमाने वाला था समीर
जानकारी के अनुसार, समीर मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर पर ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए प्लग लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत चरक भवन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समीर परिवार का इकलौता कमाने वाला था और उसके पीछे पत्नी व एक छोटा बच्चा है।
इनकी पहले हो चुकी मौत
इससे पहले 14 जुलाई को आबूखाना क्षेत्र के निवासी मनोहर और 20 जुलाई को नीलगंगा थाना क्षेत्र के आनंद की भी ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने से मौत हो चुकी है।
इस वजह से बढ़ जाता है खतरा
शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रकांत शर्मा के अनुसार, मानसूनी मौसम में ऐसे हादसों की प्रमुख वजह प्रॉपर अर्थिंग का अभाव हो सकती है। उनका कहना है कि यदि किसी भवन में सही अर्थिंग नहीं होती तो नमी के कारण विद्युत उपकरणों में करंट आने का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे दुर्घटनाओं से बचे
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि ई-रिक्शा सहित सभी विद्युत उपकरणों की चार्जिंग सुरक्षित स्थान पर करें और घरों में मानक के अनुरूप अर्थिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!