ट्रेन में चढ़ते समय हादसा: प्लेटफॉर्म और रेल के बीच फंसी महिला; यात्रियों में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना हो रही हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरी। यात्रियों की सतर्कता और समय रहते ट्रेन रुकने से उसकी जान बच गई।
ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 22912 हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से चलना शुरू ही हुई थी। इसी दौरान महिला दौड़ते हुए ट्रेन तक पहुंची और चलती बोगी में चढ़ने का प्रयास करने लगी। पैर रखते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई।
यात्रियों ने शोर मचाया
घटना देखते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया। ट्रेन में सवार एक यात्री ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों की मदद से महिला को सावधानीपूर्वक ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि ट्रेन ने अधिक गति नहीं पकड़ी थी, जिससे समय रहते रेस्क्यू संभव हो सका।
महिला को परिजनों के सुपुर्द किया
महिला को सुरक्षित निकालने की पूरी प्रक्रिया के दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। प्राथमिक जांच के बाद रेल पुलिस ने महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
संबंधित समाचार

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!