नहर में नहाने के दौरान हादसा: तीन मजदूरों की डूबने से मौत; सड़क परियोजना में थे कार्यरत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
ओंकारेश्वर के कोठी हेलीपैड क्षेत्र स्थित नहर में नहाने के दौरान डूबे तीन मजदूरों की मौत हो गई। गुरुवार शाम तीसरे मजदूर का शव भी बरामद कर लिया गया, जिसके बाद इस दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। तीनों युवक ओंकारेश्वर-मोरटक्का निर्माणाधीन सड़क परियोजना में कार्यरत थे।
नहाने गए थे तीनों मजदूर
मांधाता थाना पुलिस के अनुसार निर्माण कंपनी में डंपर चालक रामचरण (53) निवासी खेरदा, जिला खरगोन ने घटना की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि उनके साथी कर्मचारी सुनील साहू, भगवानदास साहू और अनिकेत यादव 10 जून की शाम को कोठी नहर में स्नान करने गए थे।
जब अगले दिन तीनों श्रमिक कैंप में वापस नहीं लौटे तो सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। नहर किनारे तीनों के कपड़े और अन्य सामान मिलने के बाद उनके डूबने की आशंका जताई गई।
तलाशी अभियान में मिले शव
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान सुनील साहू (20 वर्ष) निवासी सीधी और अनिकेत यादव (लगभग 25 वर्ष) निवासी गोपालगंज, बिहार के शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर बरामद किए गए।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था, जबकि तीसरे युवक की तलाश लगातार जारी थी।
शाम को मिला तीसरा शव
काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गुरुवार शाम करीब 5 बजे भगवानदास साहू (20 वर्ष) का शव भी घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर नहर में मिला। इसके साथ ही तीनों मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए।
शोक में डूबा श्रमिक कैंप
हादसे के बाद निर्माण परियोजना में कार्यरत श्रमिकों और मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर:स्टाइपेंड बढ़ाने पर सरकार से बनी सहमति; लाठीचार्ज मामले में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:15 थाना क्षेत्रों में एक साथ दी दबिश; 25 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अकाउंट सप्लायर संगठित गिरोह के 16 ठग रिमांड पर:महीनेभर में 3.42 करोड़ से चला दिया खाता; देशभर में 200 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें

MP में आएगा 53 हजार करोड़ का निवेश:AI-शिक्षा से स्वास्थ्य तक इन्वेस्मेंट की संभावनाएं

धृतराष्ट्र बनी पुलिस नहीं समझ सकी हिस्ट्रीशिटर की चाल:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल; हत्या में बदला मामला

घाट चढ़ी तो सागर में गले-गले डूबी सरकार:बालाघाट और सागर तक राजनेता व नौकरशाही विफल

जेसीबी-क्रेन भी नहीं हिला पाई ‘खड़े हनुमान’ की प्रतिमा:मुस्लिम भी है भगवान के भक्त; 10 दिन बाद IIT इंदौर की टीम ने संभाला मोर्चा

खड़े हनुमान अड़े:9 दिन हो गए, टस से मस नहीं हो रहे हनुमंत सरकार

सरेराह महिला पर हमला:युवक ने धारदार हथियार से गले पर किया वार; ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!