नहाने के दौरान हादसा: कुएं में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां खेत पर अपने परिजनों के साथ गई थीं और नहाने के दौरान पानी से भरे कुएं में गिर गईं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से करीब ढाई से तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों के शव बाहर निकाले गए।
मृतक बच्चियों की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चियों की पहचान सपना (12) पिता मोहन भाभर और सोनू (8) पिता भूरा डामर, निवासी मोरटुका के रूप में हुई है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
नहाने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों बच्चियां अपने परिजनों के साथ खेत गई थीं। इसी दौरान वे खेत में बने कुएं के पास नहाने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि दोनों कुएं के किनारे बैठकर नहा रही थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पानी में गिर गईं।
रेस्क्यू कर निकाले शव
जब काफी देर तक बच्चियां नजर नहीं आईं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उनके कुएं में गिरने की आशंका हुई, जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान के बाद शाम करीब 5:30 बजे दोनों के शव बाहर निकाले गए।
कुआं पूरी तरह पानी से भर गया
स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल की बारिश के कारण कुआं पूरी तरह पानी से भर गया था। साथ ही कुएं पर सुरक्षा के लिए मुंडेर नहीं बनी थी, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया था।
जांच जारी
प्रारंभिक आशंका है कि पहले छोटी बच्ची पानी में गिरी होगी और उसे बचाने की कोशिश में दूसरी बच्ची भी कुएं में उतर गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों किस परिस्थितियों में कुएं में गिरीं, इसका स्पष्ट पता जांच के बाद ही चल सकेगा। रावटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे मोरटुका गांव में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!