खबर
Top News

चारधाम यात्रा के पहले ही दिन हादसे: यमुनोत्री मार्ग पर 2 श्रद्धालुओं की मौत; प्रशासन ने जारी की सावधानी की अपील

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अप्रैल 2026, 11:16 am
शेयर करें:
चारधाम यात्रा के पहले ही दिन हादसे

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड में शुरू हुई चारधाम यात्रा के पहले ही दिन दो अलग-अलग हादसों में दो श्रद्धालुओं की जान चली गई। दोनों घटनाएं उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान सामने आईं, जिससे तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इंदौर की महिला की मौत
पहली घटना में मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली 40 वर्षीय प्रतिमा मिश्रा की मौत हो गई। वे अपने पति धर्मेंद्र मिश्रा के साथ चारधाम यात्रा पर आई थीं। यमुनोत्री के पैदल मार्ग पर ‘19 कैंची’ नामक स्थान के पास घोड़े से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

अस्पताल में मृत घोषित किया
तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया। वे इंदौर के सुखलिया क्षेत्र स्थित काशीपुरी कॉलोनी की निवासी थीं और अपने पति धर्मेन्द्र मिश्रा के साथ चारधाम यात्रा पर आई थीं। आज पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतका का शव उनके पति को सुपुर्द कर दिया गया है।

नासिक निवासी श्रद्धालु की भी मौत
दूसरी घटना में महाराष्ट्र के नासिक निवासी 67 वर्षीय उदम ताम्बे की मौत हो गई। वे पैदल चढ़ाई करते समय अचानक अस्वस्थ हो गए। बताया गया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उन्हें जानकीचट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत का कारण उच्च रक्तचाप और ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी को माना जा रहा है।

अन्य श्रद्धालु दर्शन के लिए आगे बढ़ गए
पुलिस के अनुसार, मृतक के साथ आए अन्य श्रद्धालु दर्शन के लिए आगे बढ़ गए हैं। वहीं, प्रशासन ने दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। गौरतलब है कि चारधाम यात्रा की शुरुआत एक दिन पहले ही हुई थी।

खुल गए कपाट
रविवार को गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 12:35 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। पिछले वर्ष ये कपाट दीपावली के बाद अन्नकूट और भाई दूज के अवसर पर शीतकाल के लिए बंद किए गए थे।

तीर्थयात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील
घटनाओं के बाद प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि ऊंचाई वाले और कठिन मार्गों पर जाने से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं। खासकर जिन लोगों को सांस, दमा या हृदय संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें अतिरिक्त सतर्कता रखनी चाहिए।

यात्रियों को सलाह
इसके अलावा यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान जल्दबाजी न करें, नियमित अंतराल पर आराम लें और अपने शरीर को ऊंचाई के अनुरूप ढलने का पर्याप्त समय दें। प्रशासन का कहना है कि सतर्कता और सही तैयारी से इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सकता है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 8 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 8 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 9 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 9 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 9 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 9 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 9 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 10 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 10 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 10 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 10 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 10 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 10 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 10 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!