चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सतना।
शहर के विराट नगर में गुरुवार रात चोरों की तलाश में पहुंची सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम हादसे का शिकार हो गई।
मकान की दूसरी मंजिल के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इनमें आरक्षक आनंद सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पूजा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घर में चोर घुसने की सूचना पर पहुंची थी टीम
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच विराट नगर में एक घर में चोर घुसने की सूचना मिली थी।
इसके बाद सिविल लाइन थाने में पदस्थ तीन पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश शुरू की।
इसी दौरान मकान की दूसरी मंजिल के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीनों घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि रात का समय और अंधेरा होने के कारण बिजली के तार दिखाई नहीं दिए। हादसे के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल पूजा हॉस्पिटल ले जाया गया।
आनंद सिंह ICU में, दो पुलिसकर्मियों को छुट्टी
घायलों में प्रधान आरक्षक विवेक द्विवेदी और एक अन्य आरक्षक शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
वहीं, आरक्षक आनंद सिंह के सिर और पैर में चोटें आई हैं। सिर में चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर ऑब्जर्वेशन में रखा है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
सीएसपी ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी
हादसे की सूचना मिलने पर सीएसपी मनीष त्रिपाठी पूजा हॉस्पिटल पहुंचे और घायल आरक्षक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मामले की जांच के निर्देश सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा को दिए गए हैं।पुलिस हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!