आरटीओ चेकिंग के दौरान हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने होमगार्ड जवान को कुचला; मौके पर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
आरटीओ चेकिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पनिहार थाना क्षेत्र के छौड़ा गांव के सामने हाईवे पर हुई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हाईवे पर लगाया गया था चेकिंग पॉइंट
जानकारी के अनुसार, जिले में ओवरलोड वाहनों और स्कूली बसों की सघन जांच के लिए आरटीओ द्वारा हाईवे पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। इस दौरान होमगार्ड जवान देवेंद्र मिश्रा भी ड्यूटी पर तैनात थे।
मौके पर ही हो गई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चेकिंग के दौरान देवेंद्र मिश्रा सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रौंदते हुए निकल गया ट्रक
देवेंद्र के साथ ड्यूटी पर मौजूद उनके जीजा आशीष त्रिवेदी ने बताया कि यह सब उनकी आंखों के सामने हुआ। उन्होंने बताया कि रोज की तरह चेकिंग चल रही थी, तभी अचानक ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और देवेंद्र को रौंदते हुए निकल गया।
ट्रक चालक फरार
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन वाहन का नंबर नोट कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस की कार्रवाई
मृतक देवेंद्र मिश्रा अपने पीछे पत्नी, 12 साल की बेटी और 10 साल के बेटे को छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!