नर्मदा स्नान के दौरान हादसा: तेज बहाव में बहा युवक; दोस्तों के साथ घूमने आया था संजय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महेश्वर।
खरगोन जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्रधारा जलप्रपात पर मंगलवार शाम एक हादसा हो गया। नर्मदा नदी में नहाने उतरा एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया।
दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक
मृतक की पहचान संजय (40) पिता सतवीर, निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संजय वर्तमान में धार जिले के कानवन क्षेत्र के बिलवाल गांव में फर्नीचर ठेकेदारी का कार्य करता था। मंगलवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच वह अपने दो दोस्तों के साथ सहस्रधारा घूमने पहुंचा था। इसी दौरान नर्मदा नदी में नहाते समय वह गहरे पानी और तेज बहाव वाले हिस्से में चला गया।
देखते ही देखते बह गया युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। संजय संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते नदी की धारा में बह गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। हालांकि अंधेरा होने के कारण मंगलवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका।
SDRF ने सुबह शुरू किया सर्च ऑपरेशन
बुधवार सुबह खरगोन की एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से खोज अभियान शुरू किया। बोट और गोताखोरों की मदद से नर्मदा नदी में तलाश की गई।करीब सुबह 10 बजे टीम को युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिला, जिसे बाहर निकाल लिया गया।
लगातार हादसों से बढ़ी चिंता
सहस्रधारा जलप्रपात पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पथरीले रास्ते, फिसलन और अचानक बढ़ने वाला जल प्रवाह पर्यटकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। लंबे समय से यहां चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा घेरा और होमगार्ड जवानों की स्थायी तैनाती की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
महेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!