खबर
Top News

कोल्ड स्टोरेज में हादसा: 4 मजदूरों की मौत; 12 घायल, गैस रिसाव से बढ़ी मुश्किलें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मार्च 2026, 7:04 pm
शेयर करें:
कोल्ड स्टोरेज में हादसा

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
फाफामऊ के चंदापुर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 4 मजदूरों की मौत और 12 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य जारी है।

मुआवजे का ऐलान
प्रधान मंत्री कार्यालय और राज्य सरकार की ओर से मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 सहायता दी जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

जर्जर इमारत बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर थी। दोपहर करीब 2 बजे अचानक दीवार गिरने से यह बड़ा हादसा हुआ।

अमोनिया गैस रिसाव से बढ़ी मुश्किलें
हादसे के बाद अमोनिया गैस का रिसाव जारी है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। एहतियात के तौर पर कोल्ड स्टोरेज की बिजली काट दी गई है।

राहत-बचाव में जुटी टीमें
21 से अधिक एंबुलेंस तैनात आधा दर्जन से ज्यादा JCB मशीनों से मलबा हटाया जा रहा। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें मौके पर मौजूद।

सपा नेता से जुड़ा है कोल्ड स्टोरेज
डीएम मनीष वर्मा के अनुसार, यह कोल्ड स्टोरेज सपा नेता और पूर्व विधायक अंसार अहमद का बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में गुस्सा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज की जर्जर हालत के बावजूद प्रशासन ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि अगर नियमित जांच होती तो यह हादसा टाला जा सकता था।

मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। आसपास के गांवों में गैस रिसाव को लेकर दहशत का माहौल है। फिलहाल, प्रशासन राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ हादसे की विस्तृत जांच में जुटा है।

संबंधित समाचार

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक
Top News

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

11 minutes ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

18 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 17 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 17 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 18 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 18 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 18 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 19 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 19 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 19 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 19 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 19 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 20 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 20 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!