आंदोलन के बीच अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ी: प्रदर्शन स्थल से हटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
नीट परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। तेज बुखार, अत्यधिक शारीरिक थकान और बदन दर्द के चलते उन्हें गुरुवार को कुछ समय के लिए धरना स्थल से हटना पड़ा।
सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी
इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से दी। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह तेज बुखार और शरीर में दर्द से परेशान थे।
लगातार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे अभिजीत
उन्होंने लिखा कि दवाइयों के सहारे लगातार आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन अब शरीर को आराम की आवश्यकता है। उन्होंने समर्थकों से कुछ घंटों के विश्राम की बात कहते हुए भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य में सुधार होने पर वह शाम तक फिर से जंतर-मंतर लौटेंगे।
उल्टी और दस्त की शिकायत
इससे पहले मंगलवार को भी मंच से संबोधन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें चक्कर आने और उल्टी की शिकायत हुई थी। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसे फूड पॉइजनिंग की आशंका से जुड़ा मामला बताया। उनके अनुसार, दीपके को उल्टी और दस्त की शिकायत होने से शरीर काफी कमजोर हो गया है।
खान-पान की विशेष निगरानी की जा रही
प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि आंदोलन को प्रभावित करने के उद्देश्य से खराब या विषाक्त भोजन दिए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर अब दीपके के खान-पान की विशेष निगरानी की जा रही है।
आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा
गौरतलब है कि 20 जून से अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। लगातार धरना, भीषण गर्मी, भारी भीड़ और लंबे समय से चल रही गतिविधियों के कारण उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। वहीं, संगठन का कहना है कि उनकी तबीयत खराब होने के बावजूद आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

दिल्ली के मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!