धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भावुक हुआ अभिजीत दिपके का परिवार: मां की छलकी आंखें; पिता बोले- यह छात्रों की जीत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छत्रपति संभाजीनगर।
केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों के आंदोलन से जुड़े 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर भावुक माहौल देखने को मिला। लंबे समय से छात्रों की मांगों के समर्थन में आंदोलन चला रहे अभिजीत के माता-पिता ने इस घटनाक्रम को छात्रों की जीत बताते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी। इस्तीफे की खबर मिलते ही परिवार की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
'यह छात्रों की जीत है'
अभिजीत दिपके की मां अनीता दिपके ने कहा कि यह दिन छात्रों के लिए बेहद खास है उनके मुताबिक, सरकार ने आखिरकार छात्रों की आवाज सुनी और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उसी संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा, "जब मुझे इस्तीफे की खबर मिली तो मैं भावुक हो गई। आषाढ़ी एकादशी के दिन मिली यह खबर हमारे परिवार के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। यह छात्रों की जीत है।"
हमले के बाद डर और बेचैनी में बीते दिन
अनीता दिपके ने बताया कि आंदोलन के दौरान अभिजीत पर हुए हमले और थप्पड़ मारने की घटना के बाद पूरा परिवार गहरे तनाव में था। उन्होंने कहा कि कई दिनों तक उन्हें ठीक से नींद नहीं आई और न ही खाना खा सकीं। 7 जून के बाद से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया था और हर समय बेटे की सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी।
उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में अभिजीत ने छात्रों की आवाज बुलंद की और आज उसे देशभर से समर्थन मिल रहा है।
पिता बोले- सरकार ने बढ़ते तनाव को समझा
अभिजीत के पिता भगवानराव दिपके ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए यह फैसला जरूरी हो गया था।
उन्होंने कहा कि आंदोलन पहले जंतर-मंतर तक सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे देशभर में फैलने लगा। ऐसे में सरकार ने इस्तीफा स्वीकार कर बढ़ते तनाव को कम करने की कोशिश की है।
बीमारी और लाठीचार्ज ने बढ़ाई थी चिंता
भगवानराव दिपके ने बताया कि आंदोलन के दौरान अभिजीत डेंगू और टाइफाइड से भी पीड़ित हो गया था, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई थी। कई बार उनका मन हुआ कि दिल्ली जाकर बेटे को वापस घर ले आएं, लेकिन छात्रों के प्रति उसके समर्पण को देखते हुए उन्होंने उसका हौसला बढ़ाया। उन्होंने यह भी कहा कि 20 जुलाई को आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज की खबर सुनकर वह पूरे दिन रोते रहे।
परिवार ने जताया छात्रों पर गर्व
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दिपके के परिवार ने इसे केवल एक राजनीतिक घटनाक्रम नहीं, बल्कि छात्रों की एकजुटता और लोकतांत्रिक आंदोलन की सफलता बताया। परिवार का कहना है कि युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखकर यह साबित किया है कि लोकतांत्रिक आवाज बदलाव ला सकती है।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!