गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत: गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र में कल रात हवा में दो-तीन गोलियां दनदनाने के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने एक युवक पर गोली चला दी। बचाने के लिए दोस्त ने युवक को धक्का दिया, िफर गोली उसके पेट में जा लगी।
युवक गरबा पंडाल के बाहर ही खड़ा था। सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बाल-बाल बच गई, लेकिन गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर एक पुलिसकर्मी पहुंचा तो गार्ड ने उसके सामने ही युवक के दोस्त पर पिस्टल तानते हुए उसे भी मार डालने की धमकी दी।
हालांकि अन्य पुलिसकर्मियों के आने पर गार्ड और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कृष्णबाग कॉलोनी में बरखा स्कूल के पास रहवासियों द्वारा प्रतिवर्ष गरबा पंडाल सजाया जाता है। कल रात नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी के चलते पंडाल में युवतियां गरबा खेल रही थी।
वहीं, बड़ी संख्या में रहवासी महिलाएं भी वहां पहुंची थी। गरबा आयोजन करने वाले कॉलोनी के ही कार्यकर्ताओं हेमेंत करोले, रक्षित पिता सुनील चौकड़े (26) व अन्य साथियों ने महिलाओं को गरबा देखने के लिए सड़क पर दरी बिछाकर उन्हें बैठा दिया। इस बीच वहां एक्टिवा पर केशल राणे पहुंचा।
उसने गाड़ी निकालने के लिए महिलाओं को उठने का इशारा किया, तो कार्यकर्ताओं ने उससे कहा कि अगली गली से चले जाओ। यह सुनकर केशव राणे गुस्सा हो गया और गालियां देते हुए बोला कि किसी न किसी गली में गरबे चल रहे हैं।
ज्यादातर गलियां बंद है मैं तो यहीं से निकलूंगा। इस पर कार्यकर्ताओं ने गालियां देने से मना करते हुए केशव को पीट दिया। गुस्से में केशव ने आर्मी से रिटायर्ड एसबीआई बैंक में सिक्युरिटी गार्ड पिता नीरज राणे को फोन कर घटना की सूचना दे दी। नीरज राणे हाथों में पिस्टल लिए परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां तमतमाते हुए मौके पर पहुंचा और हवा में दो-तीन फायर कर दिए।
वह पंडाल के पास पहुंचा था कि केशव ने सामने खड़े रक्षित की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पापा उसे मारने वालों में ये भी था। इतना सुनते ही नीरज राणे ने पिस्टल तानते हुए रक्षित पर गोली चला दी।
इस दौरान रक्षित पंडाल के घेरे से तीन-चार मीटर दूर खड़ा था और अंदर बालिकाएं गरबा कर रही थी। सौभाग्य से बचपन के मित्र हेमंत करोले ने रक्षित को धक्का देकर दूर कर दिया और गोली उसके पेट में लग गई।
सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि वहां कोई कुछ समझ नहीं पाया, लेकिन गोलियां चलने से वहां हड़कंप मच गया। बालिकाएं और महिलाओं सहित रहवासियों में भगदड़ मच गई। हेमंत ने साहस जुटाया और एमआईजी थाने पर फोन कर दिया।
वह पंडाल से भागते हुए गली के मुहाने पर पहुंचा ही था कि एक पुलिसकर्मी वहां आ गया। उक्त पुलिसकर्मी जब मौक पर पहुंचा तो नीरज राणे ने उसके सामने ही हेमंत करोले पर पिस्टल तानते हुए उसे भी गोली मारने की धमकी दी।
हालांकि अकेला पुलिसकर्मी उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस बीच थाने से पांच-छह पुलिसकर्मी और आ गए। उन्होंने तुरंत नीरज से पिस्टल छिनते हुए उसे दबोच लिया। उन्हें पता चला कि केशव राण के इशारे पर ही उसके पिता नीरज ने हवाई फायर करने के साथ रक्षित पर गोली चलाई थी।
पुलिस ने केशव राणे को भी गिरफ्तार कर लिया। रक्षित को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। कॉलेज के सैकंड ईयर में पढ़ने वाला रक्षित चार बहनों में इकलौता भाई था।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!