खबर
Top News

नशे की लत ने ली युवक की जान: खुद को मारी गोली, मौत से पहले वीडियो में बोला- 4 साल में 10-12 लाख रुपए नशे में गंवाए; मेडिकल स्टोर पर लगाए गंभीर आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 4:36 pm
शेयर करें:
नशे की लत ने ली युवक की जान

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जिले के पोरसा कस्बे में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नशे की लत से परेशान एक 20 वर्षीय युवक ने देशी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिए नशे की लत को जिम्मेदार ठहराया और एक मेडिकल स्टोर पर वर्षों से नशीले इंजेक्शन बेचने के गंभीर आरोप लगाए।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। संबंधित मेडिकल स्टोर को तत्काल सील कर स्वास्थ्य विभाग को जांच के लिए सूचना भेज दी गई है।

घर के सामने गली में खुद को मारी गोली
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सर्वेश राठौर (20) पुत्र राजू राठौर, निवासी गांधी नगर, पोरसा के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सर्वेश अपने घर के सामने गली में पहुंचा और देशी कट्टे से अपने सीने में गोली मार ली। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द
आत्महत्या से पहले पोस्ट किए गए वीडियो में सर्वेश ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से नशे के इंजेक्शन का आदी था। उसने दावा किया कि इस दौरान उसने 10 से 12 लाख रुपए नशे में बर्बाद कर दिए। युवक ने कहा कि हर बार नशा करने के बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती थी और लाख कोशिशों के बावजूद वह इस लत से बाहर नहीं निकल सका।

मेडिकल स्टोर पर लगाए गंभीर आरोप
वीडियो में सर्वेश ने पोरसा के अटेर रोड स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि उसे लगातार वहीं से नशे के इंजेक्शन मिलते रहे। उसने यह भी दावा किया कि कस्बे के कई अन्य युवा भी इसी तरह नशे की गिरफ्त में हैं।

वीडियो के अंत में उसने प्रशासन से अपील की कि उसकी मौत के बाद मेडिकल स्टोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

वीडियो वायरल होते ही मेडिकल स्टोर सील
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अटेर रोड स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी भेजी गई है और अब मेडिकल स्टोर के रिकॉर्ड, दवाओं और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
पोरसा थाना प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया गया है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

1 minute ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

8 minutes ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

19 minutes ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

27 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

31 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

36 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 1 hour ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 2 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 2 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 2 hours ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 2 hours ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 2 hours ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!