शादी के एक महीने बाद खुलासा: युवक ने लगाया थर्ड जेंडर से विवाह कराने का आरोप; विवाद के बाद मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शादी के करीब एक महीने बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसका विवाह बिना जानकारी दिए एक थर्ड जेंडर व्यक्ति से करा दिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
29 जून को हुई थी शादी
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय युवक का विवाह 29 जून 2026 को राजगढ़ जिले के पचोर स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया था। युवक और उसके परिवार का आरोप है कि शादी के करीब एक महीने बाद उन्हें पता चला कि दुल्हन थर्ड जेंडर है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
रात में घर पहुंचकर किया हंगामा
पीड़ित युवक की शिकायत के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे दुल्हन पक्ष के आजाद, राकेश और चंद्रोबाई सहित अन्य लोग उसके घर पहुंचे और दुल्हन को तुरंत अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। युवक ने सुबह भेजने की बात कही तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
चाकू मारकर किया घायल
शोर सुनकर युवक का भाई और भाभी बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों ने लाठी से हमला कर महिला के हाथ में चोट पहुंचाई और दांत से काट लिया। वहीं, सब्जी काटने वाले चाकू से युवक के भाई की उंगली पर वार कर उसे घायल कर दिया।
शादी के लिए ₹1 लाख देने का भी आरोप
पीड़ित परिवार का दावा है कि शादी के लिए दुल्हन पक्ष को ₹1 लाख भी दिए गए थे। उनका कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद बातचीत के जरिए मामला सुलझाने के लिए दुल्हन पक्ष को बुलाया गया था, लेकिन वे समझौते के बजाय मारपीट पर उतर आए और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
पांच आरोपियों पर केस दर्ज
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि शिकायत के आधार पर आजाद, राकेश, राजा, चंद्रोबाई और लक्ष्मीनारायण (सभी निवासी पचोर, जिला राजगढ़) के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!