खबर
Top News

खजराना गणेश मंदिर में बनेगा दो मंजिला दर्शन काॅरिडोर: भक्तों को मिलेगी सुविधा; 30 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 2:26 pm
शेयर करें:
खजराना गणेश मंदिर में बनेगा दो मंजिला दर्शन काॅरिडोर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर का मास्टर प्लान तैयार हो गया है। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिस पर 30 करोड़ खर्च होंगे। खास बात ये है कि दर्शन के लिए दो मंजिला काॅरिडोर बनेगा यानी भक्त दो मंजिलों तक चढ़कर दर्शन कर पाएंगे।

इसके अलावा, गर्भगृह के सामने का सभामंडप भी नीचे किया जा रहा है। परिसर के सभी 33 छोटे मंदिरों को एक लाइन में किया जाएगा, क्योंकि कई मंदिर झुक रहे हैं।

मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर का मास्टर प्लान बन गया है। इसके अनुसार, चरणबद्ध काम शुरू हो रहा है, जिस पर 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहले चरण में गर्भगृह के गेट को और 10 फीट चौड़ा किया जाएगा।

एक-दो दिन में ये काम शुरू हो जाएगा। द्वार पर लगी करीब 150 किलो चांदी निकाली जा चुकी है, जिसे ट्रेजरी में सुरक्षित जमा करा दिया गया है।

सभा मंडप को भी नीचे किया जाएगा
मंदिर के गर्भगृह के सामने के सभा मंडप को भी नीचे किया जाएगा, ताकि पीछे लाइन में आने वाले भक्तों को भगवान के दर्शन अच्छे से हो सके। पहले चरण के काम में करीब 8 से 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

उन्होंने बताया कि गुणवत्ता और संरचना की जांच एसजीएसआईटीएस कॉलेज के छात्रों ने की है जिसमें दिए गए सुझावों के अनुसार, निर्माण कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर और निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में योजना तैयार
प्लान मंदिर प्रबंधन समिति अध्यक्ष कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। पूरे मास्टर प्लान पर लगभग 30 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

रिपोर्ट में जैकेटिंग की प्रक्रिया, किस हिस्से को पहले हटाया जाना है और निर्माण कार्य किस क्रम में होगा, इसकी विस्तृत जानकारी है। फिलहाल गर्भगृह में पारदर्शी प्लास्टिक शीट लगाई गई है, ताकि काम के दौरान धूल या अन्य कण अंदर न पहुंचे।

दर्शन व्यवस्था नहीं होगी प्रभावित: दर्शन व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी निर्माण कार्य रात में किए जाएंगे, ताकि कोई परेशानी न हो।

भट्ट ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह के सामने स्थित सभा मंडप, जहां श्रद्धालु खड़े होकर भगवान के दर्शन करते हैं और छोटी प्रतिमा का अभिषेक करते हैं, उसे करीब दो से ढाई फीट नीचे किया जाएगा। इससे पीछे कतार में खड़े श्रद्धालुओं को भी भगवान के दर्शन आसानी से हो सकेंगे।

मुख्य गर्भगृह के सामने स्टेप दर्शन व्यवस्था होगी
पुजारी पंडित भट्ट ने बताया कि मंदिर परिसर में दो मंजिला दर्शन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसमें रेलिंग लगाई जाएंगी, जिससे एक साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुव्यवस्थित तरीके से भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्य गर्भगृह के सामने स्टेप दर्शन व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। इससे किसी भी भक्त को भगवान के दर्शन करने में परेशानी नहीं होगी। परिसर में कई स्थानों पर सफेद शेड लगाए जा चुके हैं।

परिसर में स्थित 33 छोटे मंदिरों में से कुछ मंदिरों को व्यवस्थित रूप से एक कतार में स्थानांतरित किया जाएगा, क्योंकि इनमें से कुछ मंदिर झुकाव की स्थिति में हैं।

उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के पहले चरण का काम एक दानदाता और उनके सहयोगियों के सहयोग से कराया जाएगा।

पार्किंग, प्रवेश द्वार और नई गाड़ियों की पूजा की भी होगी व्यवस्था: पुजारी पंडित भट्ट के अनुसार, अगले चरण में पार्किंग सहित मास्टर प्लान के अन्य कामों को पूरा किया जाएगा।

इसके तहत पार्किंग क्षेत्र का विकास, पार्किंग तक पहुंचने के लिए रोटरी निर्माण, नई गाड़ियों की पूजा के लिए अलग व्यवस्था और मंदिर परिसर में मौजूद प्रसाद दुकानों के ऊपर शेड लगाए जाएंगे।

इसके अलावा बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, श्रद्धालुओं के लिए सुविधा केंद्र, हरित क्षेत्र विकसित करने के लिए पेड़-पौधों का रोपण और अन्य सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 7 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 7 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 7 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 8 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 8 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 8 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 8 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 9 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 9 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 9 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 9 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 9 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 10 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 10 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 10 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 10 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 10 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!