खबर
Top News

यात्रियों से भरी ट्रेन हुई हादसे का शिकार: धमाके के साथ 2 हिस्सों में बंटी; लोगों में मची अफरा-तफरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 3:11 pm
शेयर करें:
यात्रियों से भरी ट्रेन हुई हादसे का शिकार

खुलासा फर्स्ट, लुधियाना।
पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब वैष्णो देवी जा रही करीब 1200 यात्रियों से भरी स्पेशल ट्रेन का एक स्लीपर कोच अचानक तकनीकी खराबी के कारण दूसरे डिब्बे से अलग हो गया। घटना के दौरान तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।

टॉयलेट के पास हुआ तकनीकी फॉल्ट
जानकारी के अनुसार, न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन (04081) शनिवार तड़के नई दिल्ली से रवाना हुई थी। सुबह करीब 8:47 बजे ट्रेन लुधियाना स्टेशन पहुंची। स्टेशन से रवाना होते ही स्लीपर कोच के टॉयलेट क्षेत्र के पास तेज आवाज हुई और कोच अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया। धमाके जैसी आवाज सुनकर यात्री घबरा गए और कई लोग कोच से बाहर निकल आए।

हाईस्पीड में होता हादसा तो हो सकती थी बड़ी त्रासदी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक राहत की बात यह रही कि घटना स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के तुरंत बाद हुई। यदि यही तकनीकी खराबी ट्रेन के हाईस्पीड में चलने के दौरान होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था और सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

ब्लास्ट नहीं, कपलर टूटने से हुआ हादसा
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के चलते पंजाब में पहले से ही हाई अलर्ट था। ऐसे में धमाके जैसी सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लुधियाना के एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि जांच में किसी प्रकार के विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो कोचों को जोड़ने वाला कपलर टूट गया था, जिससे यह हादसा हुआ।

रेलवे ने शुरू की जांच
फिरोजपुर मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि संबंधित कोच की उम्र करीब 15 वर्ष है, जबकि रेलवे में एक कोच की निर्धारित आयु 25 वर्ष होती है। ऐसे में तकनीकी खराबी की वजह जानने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी यांत्रिक हिस्से के टूटने पर तेज आवाज आना सामान्य है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

यात्रियों ने जताई थी आशंका
कुछ यात्रियों ने बताया कि संबंधित कोच दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन में जोड़ा गया था और उसकी स्थिति देखकर उन्हें पहले से ही तकनीकी खामी का संदेह था। उनका कहना है कि कोच काफी पुराना दिखाई दे रहा था।

नया कोच जोड़कर रवाना होगी ट्रेन
रेलवे ने प्रभावित डिब्बे को हटाकर नया कोच जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवश्यक तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को वैष्णो देवी के लिए आगे रवाना किया जाएगा।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 9 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 9 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 10 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 10 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 10 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 11 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 11 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 11 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 11 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 11 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 12 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 12 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 12 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 12 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 12 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 12 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 12 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!