धार्मिक नगरी से दुनिया को जाएगा आध्यात्मिक संदेश: हजारों लोग करेंगे योग साधना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व योग दिवस 2026 पर देश का प्रमुख आयोजन इस बार धर्मनगरी उज्जैन के महाकाल महालोक में होगा। 21 जून को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।
योग, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम
जिला प्रशासन और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आदि योगी भगवान शिव की नगरी में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम योग, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम बनेगा। प्रशासन का मानना है कि महाकाल की नगरी से दिया जाने वाला यह संदेश देश ही नहीं, पूरी दुनिया तक पहुंचेगा।
महाकाल की छाया में होगा सामूहिक योग
उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को विशेष स्वरूप दिया जा रहा है। महाकाल महालोक को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में प्रस्तावित किया गया है, जहां हजारों लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे।
आध्यात्मिक ऊर्जा मिलेगी
उन्होंने कहा कि महाकाल की आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य वातावरण के बीच आयोजित यह कार्यक्रम केवल योग अभ्यास तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन का वैश्विक संदेश देगा।
तैयारियों को लेकर होगी विशेष बैठक
कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए जल्द ही जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाएं, सुरक्षा, पार्किंग और प्रतिभागियों की संख्या को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
दुनिया तक पहुंचेगी महाकाल महालोक की पहचान
प्रशासन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन महाकाल महालोक में होने से उज्जैन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का संदेश विश्वभर में प्रसारित होगा।
योग और अध्यात्म का अद्भुत संगम
महाकाल महालोक में जब हजारों लोग एक साथ योग करेंगे, तो यह दृश्य केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि योग, ध्यान, आस्था और अध्यात्म के अद्भुत संगम का प्रतीक बनेगा। उज्जैन से निकलने वाला यह संदेश विश्व समुदाय को भारतीय ज्ञान परंपरा और योग की शक्ति से जोड़ने का कार्य करेगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!