मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर: इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर अपना रुख बदल रहा है। पूर्वी हिस्से में लगातार बारिश के बाद सक्रिय हुआ मौसमी सिस्टम अब उत्तर और मध्य मध्यप्रदेश, खासकर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
श्योपुर और शिवपुरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, सागर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा और मंदसौर में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
ग्वालियर-चंबल में 5-6 सितंबर को ज्यादा असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसमी सिस्टम का प्रभाव 5 और 6 सितंबर को ग्वालियर-चंबल के साथ सागर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसके बाद 7 और 8 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूल बंद
हालांकि इस दौरान इंदौर में भारी बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम बताई गई है। लगातार हो रही बारिश और कुछ क्षेत्रों में बने बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 5 सितंबर को सात जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है।
मुरैना: सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद
श्योपुर: नर्सरी से 12वीं तक स्कूल बंद
शिवपुरी: सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र बंद
गुना: नर्सरी से 12वीं तक स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद
भिंड: नर्सरी से 8वीं तक छुट्टी
ग्वालियर: नर्सरी से 8वीं तक स्कूल बंद
रायसेन: सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद
30 इंच बारिश के बावजूद सामान्य से 7% कम
मध्यप्रदेश में मानसून सीजन के दौरान अब तक 762.7 मिलीमीटर यानी करीब 30 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक करीब 816 मिलीमीटर यानी 32.1 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश अभी करीब 2.1 इंच पीछे है और कुल बारिश सामान्य से लगभग 7% कम है।
हालांकि पूरे प्रदेश का आंकड़ा क्षेत्रवार स्थिति को पूरी तरह नहीं दर्शाता। पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश अब सामान्य से 3% ज्यादा हो चुकी है, जबकि पश्चिमी हिस्से में अभी भी करीब 15% की कमी बनी हुई है।
पूर्वी MP में बारिश ने बदली तस्वीर
जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात भी बने हैं, लेकिन इसी बारिश से प्रदेश के पूर्वी हिस्से का बारिश का आंकड़ा तेजी से सुधरा है।
सीजन में पहली बार पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश सामान्य से ऊपर पहुंची है। हालांकि बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में अब भी सामान्य से 4 से 23% तक कम बारिश दर्ज की गई है।
पश्चिमी हिस्से में बारिश की कमी कायम
पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में मानसून अभी भी सामान्य औसत से पीछे चल रहा है। आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से करीब 5 से 54% तक कम बारिश दर्ज की गई है।
24 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
प्रदेश के कई जिलों में बारिश का आंकड़ा औसत से ऊपर पहुंच चुका है। इनमें अनूपपुर, छतरपुर, डिंडोरी, मैहर, मंडला, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी शामिल हैं।
जून की कमी अभी पूरी नहीं हुई
इस मानसून सीजन की शुरुआत कमजोर रही थी। जून में सामान्य से करीब 14% कम बारिश हुई थी। इसके बाद जुलाई और अगस्त में कई मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय हुए, जिससे बारिश की कमी काफी हद तक कम हुई।
हालांकि बीच में मानसून के दो ब्रेक आने के कारण जून की पूरी कमी अभी तक खत्म नहीं हो सकी है। मध्यप्रदेश में सामान्य मौसमी बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य मौसमी बारिश का आंकड़ा करीब 38 से 39 इंच रहता है।
संबंधित समाचार

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!