खबर
Top News

हैरान करने वाला मामला: जिंदा महिला को रिकॉर्ड में मृत मानकर खारिज की करोड़ों की जमीन की अपील; अब धोखाधड़ी का केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 2:23 pm
शेयर करें:
हैरान करने वाला मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर कलेक्टोरेट से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राऊ तहसील की करीब 100 करोड़ रुपए मूल्य की जमीन के विवाद में एसडीएम कोर्ट ने एक महिला को रिकॉर्ड में मृत मानते हुए उसकी बेटी की अपील खारिज कर दी।

जबकि बाद में उसी महिला के आवेदन पर पुलिस ने कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में दर्जनभर लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

इस घटनाक्रम ने राजस्व रिकॉर्ड, नामांतरण प्रक्रिया और प्रशासनिक जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेटी ने लगाया गलत नामांतरण का आरोप
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने 26 जून को द्रौपदी बाई, पति स्वर्गीय रणछौड़दास चौधरी, की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

एफआईआर में एक दर्जन से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें लखन चौधरी का नाम भी शामिल है, जो एक अन्य चर्चित मामले में फिलहाल जेल में बंद बताया जा रहा है।

जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए
द्रौपदी बाई ने अपनी बेटी सुनीता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दी कि उनके पति के नाम राऊ तहसील के बिजलपुर क्षेत्र में 5.647 हेक्टेयर कृषि भूमि थी, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

उनका आरोप है कि पति के निधन के बाद ससुराल पक्ष उन्हें कलेक्टोरेट ले गया और अनपढ़ होने का फायदा उठाकर विभिन्न दस्तावेजों पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में पता चला कि जमीन का नामांतरण किसी अन्य के नाम कर दिया गया।

एसडीएम कोर्ट ने कहा- आपकी मां की मृत्यु हो चुकी है
जमीन विवाद को लेकर द्रौपदी बाई की बेटी सुनीता ने एसडीएम राऊ न्यायालय में अपील दायर की थी। सुनवाई के बाद 17 सितंबर 2024 को पारित आदेश में एसडीएम ने कहा कि उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार द्रौपदी बाई का निधन हो चुका है और संबंधित भूमि का नामांतरण वर्ष 1997 में ही अन्य व्यक्तियों के नाम हो चुका था।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि अपीलकर्ता ने अपनी मां के कथित निधन की जानकारी न्यायालय से छिपाई है। इसी आधार पर अपील खारिज कर दी गई।

पुलिस ने उसी महिला की शिकायत पर दर्ज किया मामला
मामले का सबसे अहम पहलू यह है कि एसडीएम कोर्ट द्वारा मृत बताए जाने के बावजूद बाद में द्रौपदी बाई स्वयं थाने पहुंचीं और उनके आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

एफआईआर में कैलाश चौधरी, शंकर चौधरी, जगदीश चौधरी, प्रकाश चौधरी, विष्णु चौधरी, शांतिलाल चौधरी, राजन चौधरी, सदन चौधरी, पवित्रा चौधरी, पार्वती चौधरी, लखन चौधरी, मनोज चौधरी, राजू नागदावाला सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में यह भी पड़ताल की जाएगी कि जमीन का नामांतरण किन परिस्थितियों में हुआ।

राजस्व रिकॉर्ड में महिला को मृत कैसे दर्ज किया गया और क्या दस्तावेजों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़ा हुआ। मामले में पुलिस जांच और राजस्व अभिलेखों की समीक्षा के बाद ही आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 10 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 11 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 11 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 11 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 12 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 12 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 13 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 13 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 13 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 13 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 13 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 13 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 13 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 14 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 14 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 14 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 14 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 14 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!