17 जून को राजपूताना अंदाज में निकलेगी शौर्य यात्रा: चार दशकों की परंपरा बरकरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल की जयंती पर अभा क्षत्रिय महासभा द्वारा 17 जून को विशाल शौर्य यात्रा राजपूताना अंदाज में निकाली जाएगी। इसमें समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।
ये निर्णय संभागभर से आए राजपूत समाज के लोगों की बैठक में हुआ। इस दौरान विभूतियों का सम्मान किया गया और संगठन मजबूती के लिए 10 सदस्यों को नियुक्त किया गया।
प्रदेश सचिव सुनीलसिंह परिहार, संभागीय अध्यक्ष मुकेश गौतम और अंतरसिंह बांगड़दा ने बताया कि बैठक में 17 जून को महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल जयंती पर विशाल शौर्ययात्रा निकालने का निर्णय हुआ।
यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होकर मां अहिल्या प्रतिमा राजबाड़ा पर समाप्त होगी। समाजबंधु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयसिंह परिहार ने कहा कि चार दशक पहले शौर्ययात्रा की शुरुआत बैलगाड़ी से हुई थी।
सन 1984 से ये परम्परा चली आ रही है। अब डिजिटल युग आ गया है, लेकिन अपनी परंपरा बनाए रखने के लिए घर-घर संपर्क कर शौर्य यात्रा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार ने एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ समाजहित में कार्य करने को कहा।
संरक्षक मोहन सेंगर ने कहा कि शौर्य यात्रा के इस आयोजन से स्वाभिमान और संगठन की गर्जना से मां अहिल्या की नगरी को गुंजायमान करना है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह चावड़ा, राजू भदौरिया, अनुराग प्रतापसिंह राघव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनील सिंह उमठ, दीपेंद्र सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह ठाकुर,लोकेंद्र सिंह राठौर , बने सिंह पांदा, मलखान सिंह साध्वी, बद्री पटेल, दिलीप पटेल धार सहित मौजूद थे।
इनका हुआ सम्मान: बैठक में हिंद रक्षक गरबा महोत्सव इंदौर, राजपूत समाज सामूहिक विवाह समिति उज्जैनी धार, मालवा राजपूत समाज विकास समिति ककरिया बोर्डिया हातोद इंदौर, भारतीय राजपूत समाज कल्याण समिति पांदा महू, करणी सेना कालवी विचारधारा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा देपालपुर महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समिति, सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति बेटमा घुड़दौड़ प्रतियोगिता, महाराणा प्रताप सेवा समिति फीनिक्स टाउनशिप कैलोद हाला को सम्मानित किया गया। नैनोद सरपंच सुरेंद्रसिंह सोलंकी का भी सम्मान किया गया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!