इस प्रदेश के सीएम बने वरिष्ठ नेता: लोकभवन में शपथ ली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
बेंगलुरु के लोक भवन में बुधवार को डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान वे हाथ में संविधान रखे हुए थे। शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था।
जी परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर
वहीं, जी परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली। इनके अलावा 12 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि शिवकुमार, सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे।
ये हुए समारोह में शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, खड़गे के अलावा केरल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना के कांग्रेस मुख्यमंत्री शामिल हुए। इधर, शपथ ग्रहण से ठीक एक दिन पहले सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य नियुक्त किया गया।
1400 करोड़ की संपत्ति, तिहाड़ भी गए
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर नेताओं में हैं। उनके पास ₹1413 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट, खनन, होटल कारोबारी हैं। इतनी संपत्ति के बावजूद उनके चुनावी हलफनामे में एक टोयोटा क्वालिस कार दर्ज है। 263 करोड़ का कर्ज भी है।
वोक्कालिगा समुदाय से संबंध
1962 में बेंगलुरु के पास कनकपुरा में जन्मे डीके वोक्कालिगा समुदाय से हैं। वह कनकपुरा से ही विधायक हैं। कांग्रेस में उनकी पहचान ऐसे नेता की है जो पार्टी विधायकों को टूटने से बचाते हैं। किसी भी बड़े ऑपरेशन, चुनाव मैनेजमेंट, प्रचार या गुप्त रणनीतियों के लिए जिस वित्तीय और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट की जरूरत होती है, उसे वे बखूबी मैनेज कर लेते हैं। डीके पर 19 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ईडी उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के दो केस में जांच कर रही है। 2017 में आयकर विभाग के छापे में इनके घर 8.5 करोड़ रुपए मिले थे। इसी केस में वह 2019 में गिरफ्तार हुए। उन्हें 50 दिन तिहाड़ में बिताने पड़े थे। सीबीआई आय से ज्यादा संपत्ति के एक मामले में जांच कर रही है।
सिद्धारमैया के कार्यकाल के ढाई साल पूरे हो गए थे
कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के दावेदार बनकर उभरे। इसे देखते हुए फॉर्मूला निकाला गया कि दोनों ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनेंगे। नवंबर 2025 में सिद्धारमैया के ढाई साल पूरे हो गए, लेकिन वे तब भी CM बने रहने पर अड़े रहे। कर्नाटक कांग्रेस से जुड़े सोर्स के मुताबिक तय फॉर्मूले के हिसाब से दिसंबर 2025 से शिवकुमार को CM पद संभालना था, लेकिन राहुल गांधी समेत पार्टी के सभी सीनियर लीडर केरल में चुनावों की तैयारियों में व्यस्त थे, इसलिए तब ये बदलाव नहीं हो सका।
संबंधित समाचार

जो नहीं आए, उनसे पूछो, मुझसे क्यों पूछते हो:जलसंकट पर मंत्री विजयवर्गीय की बैठक से 5 विधायक नदारद; सवाल पर बोले

एसडीएम के नाम पर मांगे एक लाख रुपए:पांच करोड़ की संपत्ति पर कब्जे का आरोप

21,00 करोड़ की नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में मजदूरों का शोषण:श्रम विभाग भी संदेह के घेरे में- अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग; ‘घेराव-डेरा डालो’ आंदोलन की चेतावनी

मकान में लगी भीषण आग:दूसरी मंजिल से कूदे पति-पत्नी और बेटा; इलाके में मचा हड़कंप

आंख में कुछ शर्म बची है:गंभीर संकट के दौर में समीक्षा बैठक का बहिष्कार; क्या जनसेवा से बढ़कर है नेताओं का आपसी वर्चस्व

नर्सरी के पास मिला अधेड़ का शव:शरीर पर चोट के निशान नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

चालानी कार्रवाई पर सवाल:आम नागरिकों पर सख्ती; पुलिसकर्मी खुद नहीं कर रहे यातायात नियमों का पालन

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट; 4 दिन गिरेगा पानी

वर्ल्ड स्पाइन डे पर डॉक्टरों की साइक्लोथॉन:साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश

MP में बिजली कटौती पर बवाल:गांवों से ग्रिड तक प्रदर्शन; कैबिनेट में भी गूंजा मुद्दा

CJP की लहरा दो तिरंगा रैली से पहले सुरक्षा कड़ी:अभिजीत दीपके ने जताई गिरफ्तारी की आशंका; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

महिला को लेकर विवाद में व्यापारी से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी; फोन पर भी धमकाया

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!