खबर
Top News

इस धर्मनगरी में दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब: रोज इतने हजार श्रद्धालुओं की एडवांस बुकिंग; स्टेशन पर पहली बार लागू होगी वन-वे व्यवस्था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 जुलाई 2026, 4:53 pm
शेयर करें:
इस धर्मनगरी में दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए इस बार उज्जैन में अब तक की सबसे बड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। अगस्त और सितंबर के लिए ट्रेनों में हुई एडवांस टिकट बुकिंग ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पहली बार उज्जैन रेलवे स्टेशन पर वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर और आसपास ड्रोन से निगरानी की जाएगी। रेलवे का मानना है कि यह व्यवस्था आगामी सिंहस्थ महापर्व के लिए भी क्राउड मैनेजमेंट का ट्रायल साबित होगी।

रोज 95 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
रेलवे के अनुसार सामान्य दिनों में उज्जैन रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 72 हजार यात्री पहुंचते हैं। लेकिन 30 जुलाई से 7 सितंबर तक चलने वाले श्रावण-भादौ के दौरान अभी से प्रतिदिन 95 हजार से अधिक यात्रियों ने एडवांस टिकट बुक करा लिए हैं। इससे साफ है कि इस बार महाकाल दर्शन के लिए रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे।

पहली बार लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने स्टेशन पर पहली बार वन-वे एंट्री-एग्जिट सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया है। आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के अनुसार प्रस्ताव के तहत प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर से यात्रियों को प्रवेश (एंट्री) दिया जाएगा।

प्लेटफॉर्म नंबर-8 की ओर से निकास (एग्जिट) कराया जाएगा। माल गोदाम की ओर से यात्रियों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इस व्यवस्था से स्टेशन परिसर में भीड़ का दबाव कम करने और आवागमन को सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।

भोपाल रूट पर चलेंगी 6 अतिरिक्त ट्रेनें
महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ी है। पिछले वर्ष श्रावण-भादौ में जहां प्रतिदिन करीब 70 हजार यात्री आते थे, वहीं अब सामान्य दिनों में ही यह संख्या लगभग उतनी हो चुकी है। भीड़ को देखते हुए रेलवे भोपाल रूट पर 6 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करेगा, क्योंकि सबसे अधिक यात्री इसी मार्ग से उज्जैन पहुंचते हैं।

पहली बार बनेगा वाटरप्रूफ होल्डिंग एरिया
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर के बाहर 1,200 यात्रियों की क्षमता वाला वाटरप्रूफ होल्डिंग एरिया तैयार किया जा रहा है। यहां पेयजल, बैठने सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, ताकि यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से स्टेशन में प्रवेश कराया जा सके।

ड्रोन और अतिरिक्त सुरक्षा बल रखेंगे नजर
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए रेलवे ने 50 अतिरिक्त सुरक्षा जवानों की मांग की है। स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जा रही है और पहली बार ड्रोन के जरिए स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी रहेगी।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का भी ट्रायल
रेलवे और प्रशासन का मानना है कि सावन-भादौ में लागू की जा रही यह नई व्यवस्था केवल इस बार की भीड़ संभालने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सिंहस्थ 2028 के लिए बड़े स्तर पर होने वाले क्राउड मैनेजमेंट का व्यावहारिक परीक्षण भी साबित होगी। इससे भविष्य में करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

संबंधित समाचार

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

2 minutes ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

18 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

35 minutes ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

42 minutes ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 1 hour ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 1 hour ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 1 hour ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 1 hour ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 2 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 2 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 2 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 2 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 2 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 2 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 2 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 3 hours ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!