खबर
Top News

इस शहर में चल रहा था ब्रांडेड के नाम पर नकली का खेल: बाजार में खपाने की थी तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 1:10 pm
शेयर करें:
इस शहर में चल रहा था ब्रांडेड के नाम पर नकली का खेल

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर में नकली सिगरेट के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर बाजार में नकली माल खपाने की तैयारी में था।

500 नकली सिगरेट पैकेट, एक मोबाइल फोन और बाइक जब्त
पुलिस ने उसके कब्जे से गोल्ड फ्लेक ब्रांड के 500 नकली सिगरेट पैकेट, एक मोबाइल फोन और बाइक जब्त की है। माधवनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जीरो पॉइंट ब्रिज के नीचे नकली सिगरेट बेचने के लिए खड़ा है।

घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गोविंद खीची (24), निवासी पवासा बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद काले रंग के झोले से गोल्ड फ्लेक ब्रांड के नाम से तैयार किए गए नकली सिगरेट के 10 बॉक्स बरामद हुए।

प्रत्येक बॉक्स में 50-50 पैकेट
प्रत्येक बॉक्स में 50-50 पैकेट थे। इस तरह कुल 500 नकली सिगरेट पैकेट जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले की पुष्टि के लिए आईटीसी कंपनी के अधिकृत सेल्स सुपरवाइजर मुकेश बड़ोनिया को थाने बुलाया गया। जांच के दौरान उन्होंने बताया कि बरामद सिगरेट पैकेट पूरी तरह नकली हैं और कंपनी के ब्रांड नाम व लोगो का अवैध उपयोग कर बाजार में बिक्री के लिए तैयार किए गए थे।

नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) तथा कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिगरेट का यह नेटवर्क कहां से संचालित हो रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

4 minutes ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

7 minutes ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

18 minutes ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

19 minutes ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

31 minutes ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 1 hour ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 2 hours ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 18 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 19 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 19 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 19 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 19 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 19 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 19 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 19 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 19 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 19 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!