ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका: महिला से 3.36 लाख की ठगी; बिना OTP-लिंक के बैंक अकाउंट से निकले रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर से ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के बैंक अकाउंट से बिना OTP, कॉल या संदिग्ध लिंक के 3.36 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए। जानकारी के अनुसार, शताब्दीपुरम निवासी 42 वर्षीय महिला 10 मार्च को घर पर मोबाइल इस्तेमाल कर रही थी।
मोबाइल हैंग होते ही हुआ खेल
इसी दौरान उनका फोन अचानक हैंग होकर स्विच ऑफ हो गया और कुछ देर बाद अपने आप चालू हो गया। उस समय महिला ने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझकर नजरअंदाज कर दिया।
अगले दिन खुला राज
11 मार्च को जब महिला ने अपने मोबाइल के मैसेज चेक किए, तो पता चला कि उनके अकाउंट से 3,36,438 रुपए कई ट्रांजैक्शनों में निकल चुके हैं। यह देख महिला और उनके परिवार के होश उड़ गए।
बैंक में जांच के बाद पुष्टि
महिला तुरंत इंडियन ओवरसीज बैंक, शिवाजी मार्ग शाखा पहुंचीं, जहां पुष्टि हुई कि उनके अकाउंट से UPI के जरिए रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई है।
APK फाइल पर शक
पुलिस के अनुसार, महिला के मोबाइल के अचानक हैंग होने और अपने आप रीस्टार्ट होने के पीछे किसी संदिग्ध APK फाइल का लिंक ओपन होना कारण हो सकता है। आशंका है कि महिला ने अनजाने में कोई मालवेयर युक्त फाइल डाउनलोड कर ली, जिससे फ्रॉड हुआ।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और उसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
सावधानी जरूरी
यह मामला एक बार फिर बताता है कि बिना OTP या कॉल के भी साइबर ठगी संभव है। विशेषज्ञों का कहना है कि अनजान लिंक, APK फाइल या ऐप डाउनलोड करने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!