साइबर ठगी का नया तरीका: पैसे भेजते ही PhonePe और मोबाइल अपडेट करते ही खाते से उड़ाए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल अपडेट और फर्जी पार्सल डिलीवरी के नाम पर साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। दोनों घटनाओं में पीड़ितों के खातों से कुल 1 लाख 57 हजार 999 रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल अपडेट करते ही खाते से उड़ाए रुपए
पहले मामले में गीता भवन, गुलाब बाग निवासी अनिल कुमार (35) ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नेहरू बालवाड़ी स्थित राधारानी मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान है। 7 जुलाई की सुबह उनके मोबाइल पर अपडेट करने का एक संदेश आया। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया।
दो दिन बाद जब वे बैंक पहुंचे तो खाते से 59 हजार रुपए गायब मिले। बैंक स्टेटमेंट में पता चला कि अज्ञात साइबर ठग ने अनधिकृत ट्रांजेक्शन कर राशि निकाल ली। पीड़ित का कहना है कि खाते से पैसे कटने का कोई एसएमएस भी उन्हें प्राप्त नहीं हुआ।
5 रुपए भेजे, खाते से कट गए 98,999 रुपए
दूसरे मामले में अटेर रोड निवासी रामनारायण सखवार (67) ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसे उनकी बेटी ने रिसीव किया। कॉल करने वाले ने कहा कि पार्सल वापस न जाए, इसके लिए 5 रुपए ऑनलाइन जमा करने होंगे।
पीड़ित ने 5 रुपए भेज दिए। अगले दिन जब उन्होंने फोनपे हिस्ट्री देखी तो पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 98,999 रुपए खाते से कट चुके थे। जांच में पता चला कि रकम एक यूपीआई आईडी में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद उन्होंने बैंक और पुलिस से शिकायत की।
पुलिस की अपील
सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल अपडेट, केवाईसी, पार्सल डिलीवरी या किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंक खाते या कार्ड की जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!