नए चेहरे को मिली तेजी से अहमियत: पुराने दावेदार अब भी इंतजार में; एक फोटो से तेज हुई चर्चाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राकेश यादव को पार्टी में तेजी से मिली जिम्मेदारियों ने इंदौर की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। पार्टी में शामिल होने के महज छह दिन के भीतर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उनकी मौजूदगी और प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, कांग्रेस से पहले भाजपा में आए कई बड़े नेता अब भी संगठन में किसी महत्वपूर्ण पद की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
पुराने नेताओं को अब तक नहीं मिली बड़ी जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव 2023 के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल सहित लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा में आए डॉ. अक्षय कांतिलाल बम, स्वप्निल कोठारी और महू से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामचंद्र शुक्ला अब तक किसी बड़े संगठनात्मक पद पर नियुक्त नहीं किए गए हैं। ऐसे में राकेश यादव को मिली त्वरित जिम्मेदारी को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा तेज हो गई है।
सीएम के साथ तस्वीर बनी चर्चा का विषय
15 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर लिया गया एक दृश्य राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया। मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री के ठीक बगल में राकेश यादव खड़े दिखाई दिए।
वहीं सांसद शंकर लालवानी, महापौर और अन्य वरिष्ठ नेता पीछे नजर आए। इस तस्वीर को लेकर राजनीतिक विश्लेषक कई तरह के संकेत निकाल रहे हैं, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
भाजपा ने बनाया प्रदेश प्रवक्ता
भाजपा ने हाल ही में अपनी प्रदेश प्रवक्ताओं की नई टीम घोषित की, जिसमें राकेश यादव को भी स्थान दिया गया। पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने को संगठन में उनकी बढ़ती सक्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।
कांग्रेस पर लगातार हमलावर
भाजपा में शामिल होने के बाद राकेश यादव लगातार कांग्रेस और उसके नेताओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजनीतिक हमले कर रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी भाजपा का पक्ष प्रमुखता से रखा है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
राकेश यादव को कम समय में मिली प्रमुख जिम्मेदारियों और पार्टी नेतृत्व के साथ उनकी सक्रिय मौजूदगी ने इंदौर भाजपा की स्थानीय राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया है।
वहीं, लंबे समय से पार्टी में शामिल होकर जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे नेताओं के बीच भी इसे लेकर राजनीतिक हलचल देखी जा रही है। हालांकि, संगठन की ओर से इस विषय पर अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
संबंधित समाचार

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!