सूर्या चौहान जैसा हत्याकांड: बहन को बचाने गए छात्र नेता की हत्या; मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नलबाड़ी।
गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इस बीच असम के नलबाड़ी जिले से एक और हत्या का मामला सामने आया है। अपनी बहन को कथित तौर पर जबरन ले जाने की कोशिश का विरोध करने पर 18 वर्षीय छात्र नेता मधुर्ज्य बर्मन की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
मामले के मुख्य आरोपी आशिक अली उर्फ रोज अली की बाद में पुलिस एनकाउंटर के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, वेस्ट नलबाड़ी रीजनल ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के सहायक महासचिव मधुर्ज्य बर्मन रविवार शाम अपनी बहन मृदुमुद्रा डेका के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। दोनों नलबाड़ी शहर से किताबें खरीदकर गंगापुर स्थित रिश्तेदार के घर वापस जा रहे थे।
युवती को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश
आरोप है कि गंगापुर पुल के पास कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान मुख्य आरोपी रोज अली ने युवती को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। जब मधुर्ज्य बर्मन ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में उनकी बहन भी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही मधुर्ज्य बर्मन ने दम तोड़ दिया। वहीं उनकी बहन का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। छात्र संगठनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किए। AASU ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मुख्य आरोपी रोज अली की तलाश में व्यापक अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी मुकालमुआ चार क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि चेतावनी देने के बावजूद नहीं रुकने पर उसे गोली मारनी पड़ी।
गोली लगने से घायल रोज अली को नलबाड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने असम में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वहीं छात्र नेता की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
संबंधित समाचार

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!