मामूली गलतफहमी ने बड़ा विवाद खड़ा किया: युवक ने घर पर बरसाए पत्थर; क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल, पुलिस मौके पर पहुंची
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक मामूली गलतफहमी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। एक युवक ने पड़ोसी महिला के घर पर पत्थरबाजी कर दी और बाहर खड़ी दो बाइकों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घर के बाहर मचाया उत्पात
जानकारी के अनुसार परदेशीपुरा क्षेत्र निवासी राधा नामक महिला जूते-चप्पल की दुकान संचालित करती हैं। मंगलवार दोपहर वह घर से मंदिर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान उनकी छोटी बेटी ने उनसे पूछा कि वह कहां जा रही हैं। महिला ने जवाब दिया कि वह मार्केट जा रही हैं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने इस बातचीत को अपने संदर्भ में समझ लिया। इसके बाद उसने घर जाकर अपने बेटे को इसकी जानकारी दी। इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।
युवक ने की पत्थरबाजी और तोड़फोड़
बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद युवक लक्की जाटव घर से बाहर आया और विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उसने आक्रोशित होकर पड़ोसी के घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद बाहर खड़ी दो बाइकों को भी निशाना बनाते हुए उनमें तोड़फोड़ कर दी। पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के दौरान महिलाएं और बच्चे काफी डर गए थे।
महिलाओं ने डायल-112 पर मांगी मदद
घटना के दौरान इलाके की महिलाओं ने खुद को घरों में सुरक्षित किया और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित पक्ष ने पूरी घटना की जानकारी दी और बाद में थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
CCTV में कैद हुई घटना
घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक पत्थरों से बाइक पर हमला करता दिखाई दे रहा है। साथ ही वह एक घर की दिशा में भी पत्थर फेंकता नजर आ रहा है। पुलिस वीडियो फुटेज को भी जांच का हिस्सा बना रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी की तलाश जारी
परदेशीपुरा पुलिस ने मामले में सामान्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!