खबर
Top News

इस कानून को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम: समिति ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट; इनको दायरे से बाहर रखने और इसके रजिस्ट्रेशन की सिफारिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 11:10 am
शेयर करें:
इस कानून को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। राज्य सरकार की उच्च स्तरीय समिति ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी।

रिपोर्ट तीन खंडों में तैयार कर सरकार को सौंपी
रिपोर्ट में अनुसूचित जनजातियों (एसटी) को यूसीसी के दायरे से बाहर रखने तथा लिव-इन रिलेशनशिप का अनिवार्य पंजीकरण करने की सिफारिश की गई है।

समिति ने अपनी रिपोर्ट तीन खंडों में तैयार कर सरकार को सौंपी है। अब इसे विधि विभाग को भेजा गया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार इसे विधानसभा के मानसून सत्र में विधेयक के रूप में पेश कर सकती है।

अनुसूचित जनजातियों को दायरे से बाहर रखने का सुझाव
समिति ने सिफारिश की है कि प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा जाए। रिपोर्ट में आदिवासी समाज की पारंपरिक रीति-रिवाजों, सामाजिक प्रथाओं और सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण को इसका आधार बताया गया है।

लिव-इन रिलेशनशिप के लिए अनिवार्य होगा पंजीकरण
रिपोर्ट के मसौदे के अनुसार, लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़ों के लिए रजिस्ट्रार के समक्ष पंजीकरण अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। पंजीकरण के बाद इसकी सूचना संबंधित पुलिस और युवक-युवती के माता-पिता को भेजने का भी प्रावधान सुझाया गया है।

यदि कोई व्यक्ति गलत पहचान या भ्रामक जानकारी देकर पंजीकरण कराने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रस्ताव भी रिपोर्ट में शामिल है।

मानसून सत्र में पेश हो सकता है विधेयक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट तैयार करने पर समिति की अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

सरकार अब रिपोर्ट का विधिक परीक्षण कराएगी। इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर यूसीसी विधेयक को विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

1 minute ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

7 minutes ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

20 minutes ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

27 minutes ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

30 minutes ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 1 hour ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 1 hour ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 1 hour ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 1 hour ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 1 hour ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 2 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 2 hours ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 2 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 2 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 3 hours ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 3 hours ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!