तत्परता से टला बड़ा हादसा: फांसी लगाने जा रहे दंपती को पुलिस ने बचाया; इस बात से थे परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
घट्टिया थाना क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। ग्राम नजरपुर में गुरुवार रात आत्महत्या का प्रयास कर रहे पति-पत्नी को समय रहते बचा लिया गया। युवक फंदे पर झूल चुका था, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई।
पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थे
पुलिस के अनुसार नजरपुर निवासी असीम पिता शफीक अहमद पटेल और उसकी पत्नी रीना पटेल लंबे समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थे। इसी तनाव के चलते दोनों ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की।
टीम को मौके पर रवाना किया
आत्महत्या से पहले असीम ने व्हाट्सएप पर स्टेटस डालकर परिवार से परेशान होने की बात भी लिखी थी। स्टेटस की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी करण खोवाल ने तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया।
फांसी के फंदे पर झूलते नजर आए
पुलिस जब घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर दोनों फांसी के फंदे पर झूलते नजर आए। टीआई ने बाहर से बातचीत कर उनका ध्यान भटकाया, जबकि टीम ने दूसरे रास्ते से अंदर प्रवेश किया।
दोनों खतरे से बाहर
इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दरवाजा तोड़ा और दोनों को फंदे से नीचे उतार लिया। उस समय दोनों की सांसें चल रही थीं। तुरंत उन्हें शासकीय अस्पताल घट्टिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया
होश में आने के बाद दंपती ने बताया कि पारिवारिक विवाद और पिता द्वारा कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी ने उन्हें समझाइश देते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।
बेदखल कर दिया था
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि असीम की दूसरी शादी से उसके पिता नाराज थे और इसी कारण उसे घर से बेदखल कर दिया गया था। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं, जबकि रीना से कोई संतान नहीं है
संबंधित समाचार

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!