सात फेरे बिना हिन्दू विवाह नहीं वैध: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; नोटरी का लाइसेंस सस्पेंड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने हिन्दू विवाह को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सप्तपदी (सात फेरे) के बिना हिन्दू विवाह वैध नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि किसी भी नोटरी को विवाह या तलाक से जुड़े दस्तावेज तैयार करने का अधिकार नहीं है। मामले में दतिया के नोटरी राघवेंद्र समाधिया का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जस्टिस जीएस अहलूवालिया और अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने कहा कि विधि एवं न्याय मंत्रालय ने 10 अक्टूबर 2024 के आदेश के तहत नोटरी द्वारा विवाह और तलाक संबंधी दस्तावेज तैयार करने पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद संबंधित नोटरी ने विवाह व पंजीयन लिखतम तैयार किया, जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।
बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से सामने आया मामला
मामला बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के दौरान सामने आया। याचिकाकर्ता चंद्रपाल परिहार ने दावा किया था कि उसकी पत्नी को ससुराल पक्ष ने बंधक बना रखा है। सुनवाई के दौरान युवती ने कोर्ट को बताया कि चंद्रपाल उसका दोस्त था, जिसने शादी का दबाव बनाया और इनकार करने पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।
डर के कारण कोर्ट में माला पहनाई
युवती ने बताया कि डर के कारण वह उसके साथ दतिया कोर्ट गई, जहां एक वकील ने उससे कुछ दस्तावेजों और रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद कोर्ट परिसर के बाहर केवल वरमाला पहनाई गई, लेकिन सात फेरे या अन्य वैधानिक हिन्दू विवाह संस्कार नहीं हुए।
सिर्फ वरमाला पहनाने से विवाह वैध नहीं
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि सिर्फ वरमाला पहनाने से हिन्दू विवाह कानूनी रूप से वैध नहीं माना जा सकता। हिन्दू विवाह अधिनियम के तहत विवाह की वैधता के लिए आवश्यक धार्मिक रीति-रिवाज, विशेषकर सप्तपदी, का पालन जरूरी है।
युवती को सौंपा माता-पिता के सुपुर्द
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने युवती के माता-पिता से पूछा कि क्या वे बेटी को अपने साथ रखने और उसकी पढ़ाई जारी रखने को तैयार हैं। उनकी सहमति मिलने पर अदालत ने युवती को माता-पिता के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। कोर्ट ने नोटरी राघवेंद्र समाधिया को उस दिन अपना मूल रजिस्टर प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!