प्रदेश के इस जिले में दिल दहला देने वाला मामला: रिश्तों को किया कलंकित; मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी रिश्तेदार ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर एक 10 वर्षीय मूक-बधिर (बोलने और सुनने में असमर्थ) मासूम बच्ची का अपहरण किया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन दिनों के सघन सर्च ऑपरेशन के बाद बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। वहीं, तत्परता दिखाते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सामान दिलाने के बहाने किया था अपहरण
मूंदी थाना प्रभारी (TI) राजेंद्र नरवरिया से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 29 मई की है। पीड़िता उस वक्त घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर रिश्ते में लड़की के मामा का साला लगने वाला आरोपी उनके घर पहुंचा। उसने मासूम को किराना दुकान से सामान दिलाने का झांसा दिया और अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। जब बच्ची के दादा घर लौटे तो उन्हें पोती गायब मिली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि उक्त रिश्तेदार उसे बाइक पर अपने साथ ले गया है।
3 दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, CCTV से मिला सुराग
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र के कई सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी का मूवमेंट दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आस-पास के 4 से 5 गांवों में दबिश दी और जंगली इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। आखिरकार, 31 मई की सुबह पुलिस ने बच्ची को जंगल से सुरक्षित छुड़ाने में सफलता हासिल की।
इशारों में बयां किया दर्द, पॉक्सो सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज
मूक-बधिर होने के कारण पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए एक्सपर्ट्स और महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए। टीआई राजेंद्र नरवरिया ने बताया कि बच्ची ने इशारों-इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी कहानी बयां की।
पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म (Rape), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है, हालांकि घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।
संबंधित समाचार

दुष्कर्मी भी निकला छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मुलजिम शाहरुख कुरैशी:खुलासा फर्स्ट की खबर पढ़कर दलित पीड़िता आई सामने

वन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन तेज:विरोध में हजारों आदिवासी सड़क पर उतरे; सीएम से मुलाकात की मांग

विश्वविद्यालय में शुरू होगा गर्भ संस्कार का पीजी डिप्लोमा कोर्स:पहले बैच में इतनी सीटें; पढ़ाई के साथ अस्पतालों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

IDA में फ्लैटों के फॉर्म पर बवाल:मारपीट की नौबत; वेबसाइट बंद, भीड़ से भागते दिखे अधिकारी, नौकरी छोड़कर लाइन में लगने को मजबूर आवेदक

जलसंकट की आहट:महापौर ने मांगा इतने करोड़ का पैकेज; इतने लाख की आबादी पर पानी का दबाव

रेलवे में पारदर्शिता बढ़ाने की तैयारी:TTE की ड्रेस पर लगेंगे बॉडी कैमरे; यात्रियों से विवाद की होगी रिकॉर्डिंग

करोड़ों की मेथामफेटामाइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:बैग-पर्स की गुप्त जेबों में छिपाकर ले जा रही थी

मेट्रो के लिए बड़ी कार्रवाई:74 साल पुराने थाने पर चला बुलडोजर; इस अंडरग्राउंड स्टेशन का रास्ता साफ

इनके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग:सीटीआई के चेयरमैन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र; पिछले आंदोलन से हजारों करोड़ का नुकसान

महिंद्रा की पहली CNG कार लॉन्च:स्टाइलिश लुक और कम खर्च में देगी Nexon-Brezza को टक्कर; 6 एयरबैग के साथ ये दमदार फीचर्स है शामिल

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला:धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे पर नहीं मिलेगा आरक्षण

दर्दनाक हादसा:स्कूल की छत गिरने से 20 बच्चों सहित 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल, मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी राहत टीमें

गर्मी से पहले शहर में जलसंकट का अलर्ट:सामान्य से 14 इंच कम बारिश ने बढ़ाई चिंता; 50 करोड़ के पैकेज की मांग

जल संकट के बीच नर्मदा पाइपलाइन फूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी; अंडरपास भरने से यातायात प्रभावित

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!