दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या; सिर धड़ से किया अलग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
खेत में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, जामर्दा (टिगरिया) गांव में एक 25 वर्षीय शीलाबाई अपने पति सुनील भील और दो बच्चों के साथ रहती थी। आरोपी पति उसे घर के पास खेत में ले गया, जहां उसने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
हमले की क्रूरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी भीकनगांव राकेश आर्य और सेमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि हत्या धारदार हथियार से की गई है।
मायके वालों से मिलने नहीं दे रहा था आरोपी
मृतका की मां नाइजाबाई ने बताया कि पांच साल पहले शीलाबाई की शादी सुनील से हुई थी, लेकिन पिछले एक साल से आरोपी उसे मायके वालों से मिलने नहीं दे रहा था। फोन पर बात करने की कोशिश करने पर भी वह संपर्क नहीं होने देता था।
होली पर मिला था सुराग, लेकिन देर हो गई
परिजनों के अनुसार, हाल ही में होली के दौरान पता चला था कि शीलाबाई जामर्दा में रह रही है। परिवार उसे लेने आया भी था, लेकिन सही घर का पता नहीं लग सका। अब इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार सदमे में है।
आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
गांव में मातम और दहशत
इस निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!