ई-चालान से बचने का जुगाड़: बाइक की नंबर प्लेट मोड़कर दौड़ रहे चालक; हाईटेक कैमरे से बचने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहन चालकों ने अब ई-चालान से बचने के लिए नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। कई दोपहिया वाहन चालक अपनी बाइक की पिछली नंबर प्लेट को जानबूझकर नीचे की ओर मोड़ रहे हैं, ताकि चौराहों पर लगे हाई-रिजोल्यूशन कैमरे वाहन का नंबर स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड न कर सकें।
ई-चालान जारी करने में परेशानी होती है
शहर के कई प्रमुख चौराहों पर ऐसे वाहन देखे जा रहे हैं, जिनकी नंबर प्लेट इस तरह मुड़ी हुई है कि कैमरे में वाहन तो साफ दिखाई देता है, लेकिन नंबर पूरी तरह पढ़ा नहीं जा पाता। इससे इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) को वाहन की पहचान करने और ई-चालान जारी करने में परेशानी होती है।
कैमरे की नजर से नंबर अस्पष्ट हो जाता है
जानकारी के अनुसार, यह तरीका विशेष रूप से रेड सिग्नल जंप, बिना हेलमेट वाहन चलाने और ओवरस्पीडिंग करने वाले कुछ चालक अपना रहे हैं। नंबर प्लेट को ऐसे कोण पर मोड़ा जाता है कि सामान्य रूप से देखने पर ज्यादा अंतर नहीं दिखता, लेकिन कैमरे की नजर से नंबर अस्पष्ट हो जाता है।
नंबर प्लेट की छेड़छाड़ नियमों का उल्लंघन
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नंबर प्लेट के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नियमों का उल्लंघन है। यदि जांच में नंबर प्लेट जानबूझकर मुड़ी हुई या अपठनीय पाई जाती है, तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं
इंदौर में यातायात व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाने के लिए प्रमुख चौराहों पर करोड़ों रुपये की लागत से हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर स्वत: ई-चालान जारी किए जाते हैं।
प्रतिदिन जारी किए जा रहे ई-चालान
वर्तमान में शहर में आईटीएमएस के जरिए प्रतिदिन करीब 3,000 ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस अब नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!