भक्ति का महासंगम 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन: जयकारों से गूंजा जम्मू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जम्मू।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर सीआईएसएफ की पैनी नजर, महानिदेशक ने किया जमीनी निरीक्षण, बेस कैंप से कंट्रोल रूम तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ रणनीतिक समीक्षा बैठक
श्री अमरनाथजी यात्रा-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने जम्मू पहुंचकर यात्रा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किए गए इस दौरे में उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, चिकित्सा, अग्निशमन, लॉजिस्टिक प्रबंधन और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने भगवती नगर बेस कैंप, संयुक्त पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी केंद्र और तवी रिवर फ्रंट का दौरा किया। उन्होंने मौके पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली व श्रद्धालुओं से भी संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों पर उनका फीडबैक जाना।
सुरक्षा बलों को सतर्कता और समन्वय का संदेश... निरीक्षण के दौरान प्रवीर रंजन ने अधिकारियों और जवानों को हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और सभी संबंधित एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी संभावित चुनौती से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी तालमेल सबसे महत्वपूर्ण है।
उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित... जमीनी निरीक्षण के बाद सीआईएसएफ महानिदेशक ने एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो, भारतीय सेना तथा यात्रा प्रबंधन से जुड़ी अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में यात्रा की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
सुरक्षित और शांतिपूर्ण यात्रा पर जोर... महानिदेशक प्रवीर रंजन ने यात्रा में तैनात सभी सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता, पेशेवर कार्यशैली और समन्वित प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एजेंसियां इसी प्रकार मिलकर कार्य करती रहेंगी, जिससे श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न होगी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और हर स्तर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
जम्मू के भगवती नगर आधारशिविर से बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6,251 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था दक्षिण कश्मीर के अमरनाथ गुफा मंदिर के दो आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि चौदहवें जत्थे में 3,266 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग की ओर बढ़े, जबकि 2,985 तीर्थयात्रियों ने गांदरबल जिले के छोटे लेकिन ज्यादा चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रास्ते को चुना।
अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री 230 गाड़ियों से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से, नए जत्थे के रवाना होने के साथ ही कुल 99,287 तीर्थयात्री वार्षिक यात्रा के लिए जम्मू आधार शिविर से प्रस्थान कर चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन लाख से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिये हैं। जब श्रद्धालु यात्रा के लिए निकले, तो यहां भगवती नगर आधार शिविर ‘बम बम भोले’, ‘हर हर महादेव’ और ‘जय बर्फानी बाबा की’ के जयकारों से गूंज उठा।
कई श्रद्धालुओं ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष भी व्यक्त किया। यह वार्षिक अमरनाथ 57 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा।
संबंधित समाचार

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!