सपनों का घर खरीदने का सुनहरा मौका: शहर में 5 हजार नए फ्लैटों के टेंडर जारी; जानिए क्या मिलेगी सुविधा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2.0 के तहत इंदौर में सस्ते आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। नगर निगम ने रंगवासा, सिंदौड़ा और सनावदिया में करीब 5,000 फ्लैट बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इन बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं पर 578 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
वन, टू, थ्री और फोर बीएचके फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा
प्रधानमंत्री आवास योजना के अपर आयुक्त अर्थ जैन ने बताया कि योजना के तहत वन, टू, थ्री और फोर बीएचके फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। रंगवासा, सिंदौड़ा, सनावदिया, बढ़िया कीमा और उमरीखेड़ा में 8 हजार से अधिक फ्लैटों की डीपीआर राज्य शासन को भेजी गई थी। मंजूरी मिलने के बाद मेयर-इन-काउंसिल (MIC) से टेंडर जारी करने की स्वीकृति प्राप्त हुई।
तीन स्थानों पर पहले चरण में 5 हजार फ्लैट
पहले चरण में रंगवासा में 2,000, सिंदौड़ा में 1,500 और सनावदिया में 1,500 फ्लैट बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण में बढ़िया कीमा और उमरीखेड़ा में भी आवास निर्माण के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे।
सभी आवश्यक अनुमति मिल चुकी
नगर निगम के अनुसार, परियोजना को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, रेरा, बिल्डिंग परमिशन शाखा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक मंजूरियां मिल चुकी हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी।
बाजार से कम कीमत पर मिलेंगे फ्लैट
अपर आयुक्त अर्थ जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले फ्लैट बाजार मूल्य से कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों को अपना घर खरीदने का अवसर मिल सके। इससे पहले योजना के पहले चरण में इंदौर और आसपास की 13 सरकारी जमीनों पर 18,606 फ्लैट बनाए जा चुके हैं, जिनका आवंटन भी शुरू हो चुका है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!