खबर
Top News

आम जनता को सरकार की सौगात: इस महीने से सड़कों पर दौड़ेंगी सुगम बसें; किराया होगा इतना कम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 12:46 pm
शेयर करें:
आम जनता को सरकार की सौगात

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर और सस्ता बनाने की दिशा में सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में 1 अगस्त से 'सुगम बस सेवा' का पहला चरण शुरू होगा।

200 से 400 रुपए तक की बचत
इस योजना के तहत यात्रियों को मात्र 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से सफर करने की सुविधा मिलेगी। सरकार का दावा है कि इससे लंबी दूरी के यात्रियों को एक तरफ के सफर में 200 से 400 रुपए तक की बचत होगी।

इंदौर बनेगा पहला हब
सुगम बस सेवा के पहले चरण की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां से कुल 250 बसों का संचालन किया जाएगा, जिनमें 50 अंतर्राज्यीय बसें भी शामिल होंगी। इन बसों के जरिए यात्रियों को प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों तक भी कम किराए में यात्रा करने का विकल्प मिलेगा। परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के अनुसार किराया तय करते समय यात्रियों की सुविधा, संचालन लागत और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखा गया है।

प्रति 100 किमी सिर्फ 125 रुपए
सरकार ने सुगम बस सेवा का बेसिक किराया 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर निर्धारित किया है। यानी 100 किलोमीटर की यात्रा के लिए यात्री को केवल 125 रुपए चुकाने होंगे।

प्रमुख रूटों का संभावित किराया
इंदौर– भोपाल (195 किमी) किराया 245-250 रुपए, इंदौर–उज्जैन (55 किमी) किराया 70-75 रुपए, इंदौर – रतलाम (140 किमी) किराया 175-180 रुपए, इंदौर – ग्वालियर (500 किमी) किराया 625-630 रुपए, इंदौर–जबलपुर (520 किमी) किराया 650-655 रुपए हो सकता है। किराए में संचालन संबंधी कारणों से 5 से 10 रुपए का अंतर संभव है।

त्योहार, छुट्टियों और शादी के सीजन में चलती है मनमर्जी
अब तक प्रदेश में बस किराया तय करने की कोई स्पष्ट और वैज्ञानिक व्यवस्था नहीं थी। त्योहार, छुट्टियों और शादी के सीजन में निजी बस संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते थे। उदाहरण के तौर पर इंदौर से भोपाल का किराया कई बार 350 से 450 रुपए तक पहुंच जाता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को पहले से तय और पारदर्शी किराया देना होगा।

दूसरे राज्यों से भी सस्ता होगा सफर
सरकार का दावा है कि नई किराया प्रणाली लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में बस यात्रा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात की तुलना में सस्ती होगी। खासकर लंबी दूरी के रूटों पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इंदौर से ग्वालियर या जबलपुर जैसे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को एक टिकट पर 200 से 400 रुपए तक की बचत होने की संभावना है।

तीन साल में 5,206 बसें उतारने का लक्ष्य
सरकार ने अगले तीन वर्षों में प्रदेशभर में 5,206 बसें संचालित करने का लक्ष्य तय किया है। योजना को तीन चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण के बाद अन्य संभागीय और जिला मुख्यालयों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा।

आम यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा
सुगम बस सेवा का उद्देश्य प्रदेश में सस्ती, सुरक्षित और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सरकार को उम्मीद है कि इससे निजी बसों पर निर्भरता कम होगी और आम यात्रियों को राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 4 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 4 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 5 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 5 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 6 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 6 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 6 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 6 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 6 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 7 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 7 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 7 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 7 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 7 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 7 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 8 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!