खबर
Top News

कार किराये पर लेकर बेचने का खेल या झूठा फंसाने की साजिश: एफआईआर के बाद कारोबारी ने खोले कई राज; दो भाइयों पर 5 वाहन हड़पने के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 10:36 pm
शेयर करें:
कार किराये पर लेकर बेचने का खेल या झूठा फंसाने की साजिश
  • खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
    विजयनगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक स्कॉर्पियो कार की एफआईआर के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है। एक तरफ अर्जुन ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने अमान खान के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है, वहीं दूसरी ओर अमान खान ने दावा किया है कि उन्हें पूरे मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने जूनी इंदौर थाने सहित पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर दो भाइयों पर कई वाहनों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
  • विजयनगर थाना पुलिस ने अर्जुन ठाकुर की शिकायत पर 5 जुलाई 2026 को बीएनएस की धारा 316(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अमान खान ने उनकी स्कॉर्पियो दो-तीन दिन के लिए ली थी और बाद में उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात कही।
  • अमान खान का दावा- असली खेल किसी और का
    अमान खान ने अपने आवेदन में बताया कि वह इंदौर में सेल्फ ड्राइव पर वाहन किराये से देने का व्यवसाय करते हैं। उनके अनुसार विनायक मित्तल और उसके भाई हर्षद पाठक ने व्यवसाय के नाम पर पहले नियमित रूप से किराया दिया और विश्वास जीत लिया। बाद में उन्होंने चार बोलेरो, एक सियाज कार और जावा मोटरसाइकिल अपने पास रख ली।
  • दिल्ली में गिरवी रखने का आरोप
    आवेदन के अनुसार, दोनों भाइयों ने वाहन लौटाने के बजाय उन्हें इंदौर और दिल्ली में गिरवी रख दिया। अमान खान का दावा है कि उनकी जावा मोटरसाइकिल इंदौर में गिरवी रखी गई, जबकि कारों को दिल्ली ले जाकर गिरवी रखकर रुपए प्राप्त किए गए।
  • जीपीएस से मिली तीन गाड़ियों की लोकेशन
    अमान खान ने शिकायत में कहा है कि वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम से तीन गाड़ियों की लोकेशन दिल्ली में मिली है, जबकि दो अन्य वाहनों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उनका कहना है कि सभी वाहन फाइनेंस पर हैं और उनकी किस्तें लगातार उन्हें ही चुकानी पड़ रही हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है।
  • आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
    शिकायत में अमान खान ने आरोप लगाया है कि विनायक मित्तल और हर्षद पाठक वर्तमान में फरार हैं। उन्होंने पुलिस से दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर वाहनों की बरामदगी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है।
  • जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर
    फिलहाल इस पूरे मामले में दो अलग-अलग शिकायतें सामने आई हैं। एक ओर विजयनगर थाने में अमान खान के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर पुलिस जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर अमान खान की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच होना बाकी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि वाहन लेन-देन के इस विवाद में वास्तविक जिम्मेदारी किसकी है।

संबंधित समाचार

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

5 minutes ago
नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह
Top News

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

9 minutes ago
शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

18 minutes ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

31 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

33 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

35 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

37 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

42 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

about 1 hour ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 1 hour ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 1 hour ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 2 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 2 hours ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 2 hours ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 2 hours ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!