ब्रिज के नीचे सजी थी जुए की महफिल: तीन जुआरी गिरफ्तार; आरोपियों पर प्रकरण दर्ज, जमानत पर रिहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जूनी इंदौर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे पटरी किनारे चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों से नकदी और ताश पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर नोटिस देकर जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ जुआरी जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरी किनारे सार्वजनिक जगह पर जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सुनील थारवानी (34) निवासी बीके सिंधी कॉलोनी, रवि मेधानी (36) निवासी कावेरी नगर आर्मी हेड क्वार्टर और योगी मेधानी (43) निवासी बीके सिंधी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जुआरियों से 2,820 रुपये और ताश पत्ते जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि एक आरोपी ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करता है, जबकि अन्य निजी दुकानों में नौकरी करते हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में सभी आरोपियों को नोटिस देकर जमानत पर छोड़ दिया गया।
इनके आगे बेबस पुलिस!
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में अवैध गतिविधियों के संचालन को लेकर पुलिस आंखे मूंद बैठी है। क्षेत्र में खुलेआम सट्टा, घोड़ी और नशे का कारोबार संचालित होने की चर्चा है।
आरोप है कि जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन है। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी में गिरी महाराज द्वारा खुलेआम सट्टा संचालित किए जाने की चर्चाएं हैं।
आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सट्टा और घोड़ी का कारोबार चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के बजाय जिम्मेदारों ने आंखें मूंद रखी हैं। सूत्रों का दावा है कि पुलिसकर्मियाें की बंदी बनी हुई है।
इसलिए मामले को दबा दिया जाता हैं। इसके अलावा ऋतिक चुगानी और रोहित चुगानी के नाम भी चर्चाओं में हैं। आरोप है कि एक भाई इलेक्ट्रॉनिक वेप और ई-सिगरेट का कारोबार संचालित किया जा रहा है, जबकि दूसरे पर गांजे के बड़े नेटवर्क से जुड़ा है।
बताया जाता है कि इस काम के लिए कम उर्म के युवाओं को लगाया गया है। सूत्रों का दावा इन गतिविधियों को लेकर पुलिसकर्मियों से सांठगांठ की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!