ओएलएक्स पर सस्ती कार का झांसा: फर्जी आर्मी अफसर बनकर ठग ने युवक से 17 ट्रांजैक्शन में ₹1.13 लाख ऐंठे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ओएलएक्स पर सस्ती सेकंड हैंड कार खरीदने की चाह एक युवक को भारी पड़ गई। खुद को आर्मी अफसर बताने वाले साइबर ठग ने स्विफ्ट डिजायर कार बेचने का झांसा देकर होम डिलीवरी और ट्रांसफर फीस के नाम पर युवक से 17 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में ₹1.13 लाख से अधिक ठग लिए। शिकायत मिलने के बाद सिरोल थाना पुलिस ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज ई-जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओएलएक्स पर दिखा सस्ती कार का विज्ञापन
सिरोल थाना क्षेत्र के कादंबरी नगर निवासी अनुराग शर्मा (39) ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई 2026 को उन्होंने ओएलएक्स पर ₹1.50 लाख में स्विफ्ट डिजायर कार का विज्ञापन देखा। अगले दिन विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रंजीत सिंह राणा बताया और खुद को आगरा कैंट में पदस्थ आर्मी अधिकारी बताया।
कार की तस्वीरें और आरसी भेजकर जीता भरोसा
आरोपी ने व्हाट्सएप पर कार की तस्वीरें, आरसी और अन्य दस्तावेज भेजकर अनुराग का विश्वास जीत लिया। इसके बाद कार ट्रांसफर और होम डिलीवरी की प्रक्रिया का हवाला देते हुए उनका पहचान पत्र मंगवाया और एक क्यूआर कोड भेजकर सबसे पहले ₹5,000 ट्रांसफर करा लिए।
17 ट्रांजैक्शन में वसूले ₹1.13 लाख
इसके बाद आरोपी लगातार नए-नए क्यूआर कोड और अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी भेजता रहा। अनुराग ने गूगल पे, फोनपे और आईएमपीएस के जरिए कुल 17 ट्रांजैक्शन में ₹1,13,500 ट्रांसफर कर दिए। इतना पैसा लेने के बाद भी आरोपी ने ₹26,500 और मांगे। जब देर शाम तक कार की डिलीवरी नहीं हुई और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
1930 पर शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सिरोल थाना पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और यूपीआई आईडी की जांच कर रही है, जिनमें ठगी की रकम भेजी गई।
पुलिस ने दी अहम सलाह
सिरोल थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने बताया कि आरोपी ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर विश्वास हासिल किया और सेकेंड हैंड कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वाहन खरीदते समय बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति के खाते में एडवांस राशि ट्रांसफर न करें। वाहन और विक्रेता की पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही भुगतान करें।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!