12 घंटे बाद ऐसे मिला चार साल का बालक: जानिये दादा के साथ कैसे लापता हो गया था; पुलिस ने कैसा ऑपरेशन चलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र में सोमवार को एक 4 वर्षीय मासूम के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद देर रात 2 बजे बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।
शादी समारोह में गए थे परिजन
पुलिस के मुताबिक, 20 अप्रैल को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच पीडब्ल्यूडी कॉलोनी क्षेत्र से 4 वर्षीय तृष्णु उर्फ हर्षल अपने दादा प्रभुदयाल यादव के साथ घर से निकला था। परिजन उस समय एक शादी समारोह में गए हुए थे। लौटने पर जब दोनों घर पर नहीं मिले तो परिवार ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अपहरण की आशंका, तुरंत एक्शन में पुलिस
दादा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलासिया थाना पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाई और 8 अलग-अलग टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
व्यापक तलाशी अभियान चलाया
पुलिस ने शहर के होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंदिर, धर्मशालाओं और बगीचों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें बच्चा अपने दादा के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। इसी आधार पर सर्चिंग को आगे बढ़ाया गया। बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल की गई, जिससे लोगों से सूचना मिल सके।
रात 2 बजे मिला सुराग
लगातार खोजबीन के दौरान देर रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि आजाद नगर क्षेत्र में एक पानी के प्याऊ के पास बच्चा और उसका दादा बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
शादी में आया था परिवार
जानकारी के अनुसार, यह परिवार सीहोर से इंदौर एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। दोपहर में दादा बच्चे को चॉकलेट दिलाने के लिए बाहर लेकर गए थे, जिसके बाद दोनों का संपर्क टूट गया। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे और उसके दादा को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सफल रेस्क्यू के बाद परिवार ने पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!